राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाईन एल्डर लाईन - 14567

 राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाईन

 एल्डर लाईन - 14567  
दैनिक निमाड़ प्रहरी
  
बुरहानपुर/24 नवम्बर, 2021/- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार,

सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जन कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाईन एल्डर लाईन टोल फ्री 14567 जारी किया गया हैं। एल्डर लाईन के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन, भावनात्मक सहयोग सहित अन्य सुविधाऐं प्रदान की जायेगी। यह जानकारी उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जन कल्याण विभाग ने दी।  

     एल्डर लाईन 14567 - “एल्डरलाईन वरिष्ठ नागरिकों” के लिए स्थापित एक योजना है। वर्तमान में यह मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संचालित हैं। यह हेल्पलाईन सप्ताह के सातों दिन सुबह 8.00 बजे से रात 8.00 बजे के बीच कार्य करती हैं। इस सेवाओं के एक भाग के रूप में, मुफ्त कानूनी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और रख-रखाव के अधिनियम 2007 के बारे में, और पेंशन योजनाओं के बारे में शिक्षित करते हैं। 
       उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जन कल्याण ने जानकारी देते हुये बताया कि यदि किसी वरिष्ठजन के साथ शारीरिक या भावनात्मक रूप से दुर्व्यवहार किया जा रहा है, तो वे एल्डर लाईन के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं। कोई भी वरिष्ठजन अकेला हो या भावनात्मक रूप से कमज़ोर महसूस कर रहा हों, तो 14567 पर फोन करके बात कर सकते हैं, यहाँ भावनात्मक परामर्श प्रदान किया जाता है, परित्यक्त वृद्ध नागरिकों को अस्थायी आश्रय प्रदान करके, उन्हें फिर से उनके परिवार के साथ मिलाने में मदद करते हैं। इन सभी सेवाओं के साथ, वृद्धाश्रम, देखभाल करने वाली संस्थाओं, अस्पतालों आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान करते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा