आज तो चंदा मामा ने भी #माँचंद्रघंटा के दर्शन करवा दिए
आज तो चंदा मामा ने भी #माँ चंद्रघंटा के दर्शन करवा दिए!
आसमान में दिखी अद्भुत खगोलीय घटना,एक साथ नजर आए चंद्रमा और शुक्र ग्रह
निमाड़ प्रहरी 9977766399
आप नही देख पाए यह नजारा तो हम आपके लिए लेकर आए हैं इसकी तस्वीर
शुक्रवार को आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिली जिसमें चंद्रमा और शुक्र ग्रह एक साथ नजर आए। चंद्रमा के साथ शुक्र ग्रह अद्भुत नजारे को देखने के
लिए जगह-जगह लोग अपने घर की छत पर खड़े होकर मोबाइल फोन में इस घटना को कैद करते दिखे। आज चैत्र नवरात्र के तीसरे दिवस पर मां चंद्रघंटा का दिन था ऐसे में आसमान में चंद्रमा के साथ शुक्र ग्रह की आभामंडल को देखकर काफी लोग इसे
मां चंद्रघंटा का चमत्कार भी मान रहे थे,जबकि विज्ञान का अलग तर्क था।शुक्रवार शाम 7 बजे के बाद से ही यह दिलकश नजारा आसमान में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। शाम होने के बाद देश भर में लोग एकाएक इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए अपने घरों की छतों पर चढ़ गए और इस ऐतिहासिक खगोलीय घटना को अपने कैमरे में कैद करते नजर आए।
जिसमे उन्हें दिखा कि चंद्रमा के साथ शुक्र एवं शनि ग्रह एक ही राशि में अत्यंत पास पास हैं। सांय सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में हसिए के आकार का चंद्रमा दिखाई दिया, चंद्रमा के ठीक पीछे थोड़ा दक्षिण की ओर लट्टू के समान चमकता हुआ शुक्र नजर आ रहा था। शुक्र ग्रह के ठीक नीचे एवं कम चमकदार शनि ग्रह दिखा।सायं 7 बजकर 54 मिनट से अगले 1 घंटे 30 मिनिट तक यह नजारा काफी ज्यादा साफ साफ देखा गया।


Comments
Post a Comment