होली का त्यौहार बालाजी ग्रुप द्वारा एक नए पर्यावरण संदेश के साथ मनाया गया।
होली पर बालाजी धाम में उड़े प्राकृतिक रंग
ढोल की थाप पर नाचते हुए प्राकृतिक रंगों से होली मनाने पहुंचे मंत्री डॉ कुंवर शाह जी
होली का त्यौहार बालाजी ग्रुप द्वारा एक नए पर्यावरण संदेश के साथ मनाया गया।
इंदौर रोड स्थित बालाजी धाम कॉलोनी में पूर्णतः प्राकृतिक रंगों के साथ होली का त्यौहार मनाया गया।
निमाड प्रहरी 9977766399
बालाजी ग्रुप के संस्थापक और पर्यावरण प्रेमी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि शहर वासियों को एक नया पर्यावरण संदेश देने के लिए
बालाजी ग्रुप द्वारा पूर्णतः प्राकृतिक होली मनाई गई।
जहां पर नीम, चुकुंदर, हल्दी, भस्म, कुमकुम, मुल्तानी मिट्टी, पीली मिट्टी, दीमक की मिट्टी, टेसू के फूल, अष्टगंध, पलाश, संतरे के पाउडर इत्यादि के द्वारा बने रंगो के द्वारा होली खेली गई।
कार्यक्रम में डीजे के साथ ही निमाड़ी आदिवासी तरीके से ढोल की थाप पर बजे गानों पर सभी ने थिरक कर खूब आनंद लिया।
बालाजी ग्रुप और स्वास्थ्य संपदा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मनी यह होली अपने आप में एक नया आयाम थी।
कार्यक्रम में पधारे मंत्री डॉ. कुं. विजय शाह, विधायक कंचन मुकेश तनवे, जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, करणी सेना की रत्ना सिंह सोलंकी, आचार्य सचिन, बाबा दुर्गानंद गिरी, मुकेश अग्रवाल (ताऊ जी), इंजी. अखिलेश गुप्ता आदि ने ढोल की थाप पर खूब नृत्य किया।
मंत्री शाह जी ने बताया की बालाजी ग्रुप द्वारा इस प्रकार से प्राकृतिक होली मनाने का यह तरीका बड़ा ही शानदार है, निश्चित रूप से इसके दूरगामी परिणाम होंगे।
शहर भर से करीब दो हजार लोगों ने कार्यक्रम में पहुंच कर इस नए प्रयोग को अपनी रजामंदी प्रदान करी।
बालाजी ग्रुप के योगेश गोयल, दीप्तेश गुप्ता,पूजा गोयल, गरीमा गोयल, स्नेहा गोयल, पिंकू अग्रवाल, रोहित सेठी, सुनील मालवीय, अर्पित पूरी, अशोक सुखवाल पुर, सागर वर्मा, प्रीतम गोयल, शुभम कपूर, बिट्टू उपाध्याय, धर्मेंद्र प्रजापति, गोलू नागर, कपिल गालर, लोकेश स्वामी, प्रिया शेखावत, विनय चौहान, शिशिर गोविल, अक्षिता, दिशा, गोलू बिजली, अमित टेंट, कबीर, अवधेश आदि ने कार्यक्रम को ऊंचाई पर पहुंचा दिया।






Comments
Post a Comment