पुणे महानगर महाराष्ट्र में महेश नवमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से बनाया गया
पुणे महानगर महाराष्ट्र में महेश नवमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से बनाया गया
सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल से गणेश मंदिर तक गणेश मंदिर तक यात्रा निकाली गई
निमाड प्रहरी 9977766399
तत्पश्चात भगवान महेश की पूजन अर्चना कर महेश वंदना एवं आरती की गई
10 वर्षों के इतिहास में पहली बार महेश नवमी खास नवमी तिथि पर ही मनाया जाने से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा
कार्यक्रम में वेदुलाल गोकुलदास मनिहार धार्मिक परमार्थिक ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री हरी बाबू टुवानी इछावर एवं कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र टुवानी इछावर की उपस्थिति मैं एवं श्री अरविंद जी वाणी के द्वारा परिणय प्रयास पत्रिका का विमोचन किया गया
ट्रस्ट की माहिती योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला गया जिससे प्रभावित होकर पुणे के इस कार्यक्रम में 11 संरक्षक सदस्यों ने ट्रस्ट की सदस्यता प्राप्त की इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चो, बड़े एवं महिलाओं ने बढ़चड कर भाग लिया
पुणे माहेश्वरी कम्युनिटी के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में खंडवा से श्री देवेंद्र बजाज श्री हरि नारायण जी राठी श्री अरविंद जी झवर ने सपत्नीक पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई
कार्यक्रम में पुणे के अलावा मुंबई से भी सामाजिक बंधुओ ने आकर कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम का संचालन सर्वेश
टुवानी और अंकुर मlहेश्वरी के द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन श्री अरविंद जी वाणी के द्वारा किया गया





Comments
Post a Comment