डॉ रश्मि दीक्षित को पुनर्नवा पुरस्कार

 डॉ रश्मि दीक्षित को पुनर्नवा पुरस्कार

निमाड प्रहरी 9977766399

 खंडवा (निमाड प्रहरी)  पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका


डॉ. रश्मि दीक्षित को  म.प्र. साहित्य सम्मेलन भोपाल,ने अपना प्रतिष्ठित पुरस्कार "पुनर्नवा पुरस्कार"  भोपाल में सम्पन्न आयोजन में प्रदान किया। पुरस्कार की जूरी ने अपनी  अनुशंसा में कहा -

रश्मि दीक्षित ने अपने कहानी संग्रह "रेशे रेशे औरत"से समकालीन कथा लेखन को समृद्ध किया , कथा साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार सर्वे सम्मति से प्रदान किया जावे ।ख्यात कवि चित्रकार लेखक संपादक श्री प्रयाग शुक्ल व कथाकार विजय राय व अध्यक्ष पलाश सुरजन के हाथों एक गरिमामय समारोह में यह सम्मान रश्मि दीक्षित को दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लेखक ,पत्रकार, सुधिजन उपस्थित थे। संस्था सचिव श्री प्रज्ञान गुप्ता सर, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. रीता सरमंडल मैम एवं प्रबंधक श्री सतीश पटेल सर ने डॉ. रश्मि दीक्षित मैम की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया एवं उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा