बहादरपुर सूत मिल श्रमिकों में जागी उम्मीद की किरण कलेक्टर द्वारा श्रमिकों की बकाया राशि का प्रस्ताव सरकार को भेजना तय
बहादरपुर सूत मिल श्रमिकों में जागी उम्मीद की किरण
कलेक्टर द्वारा श्रमिकों की बकाया राशि का प्रस्ताव सरकार को भेजना तय
निमाड प्रहरी-9977766399
बुरहानपुर । जिला कलेक्टर ने बहादरपुर सूत मिल श्रमिकों को शुक्रवार को अपने कार्यालय बुलाकर बंद हो चुकी सूत मिल के श्रमिकों का
बकाया भुगतान का प्रस्ताव शासन को भेजने संबंधित सूचना प्रदान की। ज्ञात हो चार माह पूर्व जिला कलेक्टर द्वारा जिला उद्योग अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था उस समिति ने संपूर्ण श्रमिकों की बकाया राशि का प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को प्रेषित किया था।
मीडिया से बातचीत में जिला कलेक्टर भव्या मित्तल ने कहा मध्यप्रदेश की अन्य मिलों के जैसे बहादरपुर सूत मिल के श्रमिकों का बकाया भुगतान संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है इसीलिए आज श्रमिकों व उनके प्रतिनिधियों को कार्यालय बुलाया गया है।
बुरहानपुर मज़दूर यूनियन अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक सिंह जो पांच सदस्यीय समिति में सम्मिलित थे ने कहा जिला कलेक्टर भव्या मित्तल का सहयोग सूत मिल पीड़ितों के संपूर्ण संघर्ष में अतुलनीय रहा।
इनके कार्यकाल में ही समिति का गठन भी हुआ और प्रस्ताव प्रशासन को भेजने की पहल भी हुई। बहुत जल्द 1999 से बंद पड़ी मिल के श्रमिकों व कर्मचारियों को वेतन, पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य बकाया राशि का भुगतान सरकार द्वारा प्राप्त होने की उम्मीद है।
पूर्व कर्मचारी दीपक निकम व शिवचरण शर्मा ने बताया सर्वप्रथम प्रशासन द्वारा सूत मिल के बनाए गए परीसमापक द्वारा परीसमापन उपरांत सूचना दी थी कि जिनकी भी राशि बकाया हो वह लिखित में दें अन्यथा हमारे डाटा के अनुसार देनदारी मानी जाएगी तत्पश्चात श्रमिक सतत् आज दिनांक तक अपनी बकाया राशि की मांग करते आ रहे हैं।
जिला कलेक्टर से शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में भेंट करते समय बुरहानपुर मज़दूर यूनियन अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक सिंह के साथ सुरेश बोदडे, दीपक निकम, कडू भालेराव, प्रभु महाजन, प्रफुल शाह, विनायक गवई, व अन्य श्रमिक उपस्थित रहे।
Burhanpur
26/July/2024
Photos and Videos attached
Kind Regards,
ठाकुर प्रियांक सिंह
अध्यक्ष, बुरहानपुर मज़दूर यूनियन
ThakurPriyankSingh@gmail.com
8951305003



Comments
Post a Comment