पीपलरावा हुआ .जलमग्न
पीपलरावा हुआ ! जलमग्न
निमाड प्रहरी-9977766399
.रिपोर्टर छगन लाल जी गुप्ता पीपलरावा
पीपलरावा (निमाड प्रहरी) पीपलरावा क्षेत्र में
लगातार सुबह से हो रही बारिश के कारण घटिया कला पीपलरावा मार्ग पर बनी पुलिया पर
दोपहर 1:00 बजे से पानी आने के कारण स्कूल बस यात्री बस शाजापुर से देवास जाने वाली सोनकच्छ से सारंगपुर जाने वाली यात्री बस को 4 घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा आखिरकार स्कूल बस को वापस रिटर्न कर के पोलाई कला होकर देवगुलर जोड़ से सुंदरसी होकर धाकड़ निपानिया एवं घटिया कला 40 किलोमीटर का चक्कर काट कर आना पड़ा इसी बीच स्कूली बच्चे भूख और प्यास से तड़पते हुए नजर आए कुछ स्कूल संचालकों की समझदारी से बच्चों को पीपलरावा लाकर चाय नाश्ता करवा कर वापस ले गए लेकिन कुछ स्कूल की बस स्कूल संचालक एवं ड्राइवर की लापरवाही के कारण वहीं पर खड़ी रही पीपलरावा थाने से पुलिस बल मौके पर उपस्थित होकर स्थिति का जायजा लिया साथ में संतोष पटेल अर्जुनसिंह धाकड़, राजकुमार धाकड़, शैलेंद्र बैसवाल, रामचंद्रमालवीय सरपंच प्रतिनिधि विष्णुधाकड़, कैलाश पाठोदीया अर्जुनपटेल निपानिया भारत मैकेनिक नारायणसिंह धाकड़ सहित यात्री गण उपस्थित रहे साथ में पीपलरावा के सभी व्यापारी सुबह से 4:00 बजे तक कोई भी व्यापार नहीं कर पाए

Comments
Post a Comment