सत्कर्म किया भुलाया नहीं जा सकता --संजयसिंह शिन्दे

 

सत्कर्म किया भुलाया नहीं जा सकता --संजयसिंह शिन्दे

संजयसिंह शिन्दे ने और एक सत्कर्म किया. घर से बिछड़ी 

90वर्ष की बुजुर्ग महिला को उसके परिवार से मिलाया.

निमाड प्रहरी 9977766399 

विगत दो दिनों से एक बुजुर्ग महिला जो लालबाग रोड स्थित विट्ठल मंदिर के आसपास भटक रही थी. नवरात्री पर्व होने से चाय नाश्ता भोजन तो उसे  कोई न कोई दे रहा था लेकिन वह कहा से आई है किसीने नहीं पूछा. जब संजयसिंह शिन्दे को जानकारी मिली तो पूछताछ करने पर पता चला की वह महिला नासिक सिन्नर की रहनेवाली है उनका लड़का और पोता दोनों ही कोर्ट मे वकालत करते है.ज़ब इस बात की जानकारी शिन्दे ने तुरंत लालबाग पुलिस थाने को दी तो थाना प्रभारी जी और पुलिस अजय बारुले जी ने तुरंत एक्शन लेते हुए उनके पास उपलब्ध नेटवर्क के द्वारा उस बुजुर्ग के बेटा और बेटी का पता और मोबाइल नंबर ढूंढ लिया. उनके मोबाइल से सम्पर्क किया गया. तथा इस प्रकार संजयसिंह शिन्दे ने उस 90वर्षीय बुजुर्ग को उसके परिवार से मिलाया.इसके पूर्व भी घर से बिछड़े अनेक बुजुर्गो को शिन्दे ने मिलाया है. एक बुजुर्ग जो पन्ना का निवासी था रीवा इलाज कराने गया था जो की गलती से बुरहानपुर पहुंच गया था.एक व्यक्ति जो चालीस साल पहले बेहरामपुर के बजाय बुरहानपुर आ गया था. जो उसके गांव का नाम भी भूल चूका था उसके गांव का पता पुलिस की मदत से ढूंढा गया.उस बुजुर्ग को भी 40वर्ष बाद उसके परिवार से शिन्दे ने मिलाया. ऐसे और भी अनेक घटनाये है.

Comments