मन की बात एवं आत्म निर्भर भारत अभियान को लेकर जनप्रतिनिधीयों की बैठक

 मन की बात एवं आत्म निर्भर भारत अभियान को लेकर जनप्रतिनिधीयों की बैठक  

जब भी बाजार जाएगें ,सामान स्वदेशी लाएगें का संकलप लिया गया

बुरहानपुर। यशस्वी जनप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के आगामी कार्यक्रम मन की बात को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय,बुरहानपुर में जनप्रतिनिधीयों की बैठक आयोजीत की गई।


बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी कार्यक्रम मन की बात को बुथ स्तर पर व्यापक रूप से क्रियान्वीत करने

और आत्म निर्भर भारत अभियान को लेकर स्वदेशी सामान खरीदी पर उपस्थित जनप्रतिनिधीयों को संकल्प दिलाया , कि जब भी बाजार जाएगें ,सामान स्वदेशी लाएगें , स्वदेशी को अपनाना है देश को आत्म निर्भर बनाना है। इस संकल्प को समस्त जनप्रतिनिधीयों ने भी आतमसात करते हुवे संकलप लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने ने आगामी मन की बात कार्यक्रम को लेकर उसकी रूपरेखा पर विस्तापुर्वक चर्चा की। आपने कहा कि आत्म निर्भर भारत


अभियान को भी हमे आम जनमानस तक पहुचाना होगा। देश का आम नागरीक इसे आत्मसात करें , यह हमारा प्रयास होना चाहीए। कोई भी देश स्वदेशी को अपनाकर ही आत्म निर्भर बन सकता है। आपने कहा कि स्वदेशी अपनाए और यह भी सुनिश्चीत करे की हमारे द्वारा खरीदारी में कितना स्वदेशी सामान हम सब खरीद रहे है। बैठक में आत्मनिर्भर भारत,वोकल फॉर लोकल तथा स्वदेशी अपनाओ जैसे राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधीयों ने प्रधानमंत्री जी के प्रेरक विचारों को आम जनमानस तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत से संबंधित सामग्री का भी किया गया। आइए,हम सब मिलकर आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।  

उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे ने देते हुवे बताया कि इस दौरान नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, उपाध्यक्ष गजानन महाजन, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी प्रदीप पाटील, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी विरेन्द्र तिवारी, अजा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, भाजपा नेता संभाजी सगरे, भाजपा महामंत्री चिंतामन महाजन,राहुल जाघव, जिला पंचायत प्रतिनिधी किशोर पाटील,किसान मोर्चा के अरूण पाटील, ,मण्डल अध्यक्ष चिन्टु राठौर एवं अमोल भगत,चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. मनोज अग्रवाल,सहित जिला पंचायत,जनपद पंचायत सदस्य,बुरहानपुर ,शाहपुर ,नेपानगर के पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधी,जिला पदाधिकारी,मण्डल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची