स्व. विजयकुमारसिंह शिंदे फाउंडेशन द्वारा उत्कृष्ट आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मान समारोह
स्व. विजयकुमारसिंह शिंदे फाउंडेशन द्वारा उत्कृष्ट आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न, 200 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और सुपर वायजर को किया सम्मानित।
शिंदे ने शहर में मंदबुद्धि बच्चों का विद्यालय खोलने का लिया प्रण।
निमाड प्रहरी 9977766399
बुरहानपुर। स्वर्गीय विजय कुमार सिंह शिंदे फाउंडेशन द्वारा दिवाली के अवसर पर उत्कृष्ट आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न हुआ, जिसमें शहर की विभिन्न वार्डों की 200 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और सुपरवाइजर का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निगमाध्यक्ष अनीता अमर यादव ने की एवं बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष, समाज सेवी उमेश जंगाले एवं विशेष अतिथि में महेश मेहरा सी.डी.पी.ओ महिला बाल विकास विभाग मौजूद रहे। फाउंडेशन के अध्यक्ष संजयसिंह शिंदे ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य यह कि हर महिला को सम्मान मिले। उन्होंने शहर में मंदबुद्धि बच्चों का विद्यालय खोलने का भी प्रण लिया। संजय सिंह शिंदे ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मदद से यह कार्य संभव हो सकता है, क्योंकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक घर के संपर्क में रहती है, जिससे वह हमें यह जानकारी देकर कि किस घर में मंदबुद्धि बच्चे रह रहे हैं, इसके बाद हम उनसे संपर्क करके उन्हें खुलने वाले विद्यायल में शामिल कर सकते हैं। इस पुनीत कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की भागीदारी रहने से कार्य को गति मिलेंगी। वहीं कार्यक्रम अध्यक्ष अनीता अमर यादव ने इस पुनीत कार्य में हर संभव मदद करने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने कहा कि बालक माता के गर्भ से जन्म लेने के पश्चात उसे मानव बनाने की प्रक्रिया माँ से ही प्रारंभ होती है। तत्पश्चात उस नौनिहाल बालक की उंगली थाम कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ही उसके जीवन में संस्कार के बीज अंकुरित करने का कार्य प्रारंभ करती है। जिनकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। वहीं महेश मेहरा सी.डी.पी.ओ ने कहा कि मंदबुद्धि विद्यालय खुलने जैसे पुनीत कार्य में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सुपर वायजर को भी सहयोग करने हेतु कहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन दिलीप कुमार मोरे ने किया। इस अवसर पर आसिफ खान, महेश शर्मा, डॉ. लारेब एजाज, महेश गोखले आदि लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment