पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय, खंडवा में शोध पुस्तिका ‘अनुसंधान अभिकल्पना’ का विमोचन

 पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय, खंडवा में शोध पुस्तिका ‘अनुसंधान अभिकल्पना’ का विमोचन

निमाड़ प्रहरी 9977766399 

खंडवा। पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शोध को प्रोत्साहन देते हुए 16 मई 2025 को आयोजित राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में देश-विदेश से प्राप्त शोध पत्रों का संकलन तैयार कर शोध पुस्तिका ‘अनुसंधान अभिकल्पना’ का विमोचन गुरुवार को किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मनोहर दास सोमानी, रजिस्ट्रार, क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय तथा विशेष अतिथि डॉ. प्रताप राव कदम, प्राचार्य, माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री संदीप गुप्ता ने की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपेश उपाध्याय ने शोध संगोष्ठी का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य एवं विशेष अतिथियों ने शोध के प्रथम प्रयास को सराहनीय बताते हुए महाविद्यालय को बधाई दी तथा विद्यार्थियों के अनुशासन की प्रशंसा की। महाविद्यालय की ओर से दोनों अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रीमती रश्मि दीक्षित ने किया और आभार प्रबंधक श्री सतीश पटेल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में सांस्कृतिक समिति के सदस्यों—वैशाली बिल्लोरे, पदमा पटेल, संध्या त्रिवेदी, अंकुर व्यास, अनमोल राज मरेले, अमिता शर्मा—का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अनुशासन व्यवस्था में पवन पाटीदार एवं विकास मोहे का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची