पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय में छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय में छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
निमाड़ प्रहरी 9977766399
खंडवा निमाड़ प्रहरी पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय में छात्रसंघ पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिपेश आर. उपाध्याय एवं प्रबंधक श्री सतीश पटेल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने युवा नेतृत्व की भूमिका को रेखांकित करते हुए महाविद्यालय के छात्रों का प्रतिनिधित्व किया।
छात्रसंघ प्रभारी श्री पवन पाटीदार ने चयन समिति का परिचय देते हुए चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय की विभिन्न समितियों के संयोजकों ने अपनी-अपनी समितियों के उद्देश्य विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किए।
प्राचार्य डॉ. दिपेश आर. उपाध्याय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय में संचालित अकादमिक गतिविधियों की जानकारी दी एवं उन्हें सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रबंधक श्री सतीश पटेल ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए महाविद्यालय के हित में कार्य करने का आह्वान किया।
तदुपरांत छात्रसंघ के सभी पदाधिकारियों को उनके पदानुसार बैज प्रदान किए गए। छात्रसंघ में नम्रता गांगुली (अध्यक्ष), विवेक राजपाल (उपाध्यक्ष), मुस्कान पाल (सचिव), शौर्य जाधव (सह-सचिव) के साथ महिमा चौहान, लव राजदे, अभि वर्मा, पूर्णिमा पटेल, स्नेहा पाल, अनय कोठारी, शशांक यादव, अक्षिता चौहान, हर्ष यादव एवं तेजस्विनी पांडे को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर ईआरपी समन्वयक कु. रिया तिवारी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से महाविद्यालय के डिजिटल एप की जानकारी दी, जिससे विद्यार्थी महाविद्यालय से संबंधित सभी सूचनाओं से अवगत हो सकें। साथ ही युवा उत्सव एवं खेल प्रतियोगिताओं में राज्य एवं विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
महाविद्यालय छात्र संघ गठन एवं एप्लीकेशन अनावरण के अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री संदीप गुप्ता, सचिव श्री प्रज्ञान गुप्ता एवं डायरेक्टर श्रीमती पूजा गुप्ता ने सभी विद्यार्थिओं को बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन छात्रसंघ प्रभारी श्री पवन पाटीदार ने किया एवं छात्र संघ सचिव मुस्कान पाल ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments
Post a Comment