बुरहानपुर लोधीपुरा की हम्माल यूनियन कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ने फहराया झंडा

 बुरहानपुर लोधीपुरा की हम्माल यूनियन कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ने फहराया झंडा

स्वर्गीय ठाकुर शिवकुमार सिंह जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की उनके जन्म जयंती पर 

निमाड़ प्रहरी 9977766399

बुरहानपुर  गणतंत्र दिवस का पर्व जिले में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर के द्वारा झंडा फहराया गया। पर्व को लेकर सभी में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपने

संविधान को लागू कर एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित की।

गणतंत्र भारत की शक्ति, आत्मसम्मान और लोकतांत्रिक चेतना का मूल आधार है। संविधान से प्राप्त अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। जिस के बाद सभी ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। तो वही स्वर्गीय पूर्व सांसद ठाकुर शिवकुमार सिंह की जयंती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। ठाकुर शिवकुमार सिंह श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई इस मौके पर सौराभ कुरैशी, निर्मित शाह अब्दुल नईम , कबीर खान ,इकबाल उद्दीन,शेख सद्दाम , शेख मोहसिन,फिरोज खा, शेख साबिर,मोहम्मद कलीम,दत्तगिर खान,संदीप तायड़े,कैलाश मोरे,पान पाटील, शेख एजाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा