रेलवे अपडेट: गोवा एक्सप्रेस के समय में बदलाव, जानें भुसावल और बुरहानपुर का नया शेड्यूल
रेलवे अपडेट: गोवा एक्सप्रेस के समय में बदलाव, जानें भुसावल और बुरहानपुर का नया शेड्यूल
निमाड़ प्रहरी 9977766399
रेलवे प्रशासन ने वास्को-डी-गामा से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली 12779/12780 गोवा एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव वर्किंग टाइम टेबल (W.T.T.) और पब्लिक टाइम टेबल (P.T.T.) दोनों स्तरों पर प्रभावी होगा।
स्टेशनवास्को-डी-गामा - निजामुद्दीन (12779)निजामुद्दीन - वास्को-डी-गामा (12780)प्रभावी तिथि29.01.2026 से30.01.2026 सेभुसावल (BSL)12:40 (आगमन) / 12:45 (प्रस्थान)08:40 (आगमन) / 08:45 (प्रस्थान)बुरहानपुर (BAU)13:29 (आगमन) / 13:30 (प्रस्थान)07:49 (आगमन) / 07:50 (प्रस्थान)खंडवा (KNW)14:52 (आगमन) / 14:55 (प्रस्थान)06:58 (आगमन) / 07:00 (प्रस्थान)
दूरी का विवरण: सीएसएमटी (CSMT) से भुसावल की दूरी 444 किमी, बुरहानपुर 498 किमी और खंडवा 567 किमी निर्धारित है।
परिचालन निर्देश: ट्रेन का वर्किंग टाइम टेबल (W.T.T.) पब्लिक टाइम टेबल (P.T.T.) से लगभग 5 से 15 मिनट पहले का रखा गया है ताकि स्टेशन पर ट्रेन का संचालन सुचारू रूप से हो सके।
यात्रियों के लिए सूचना: बुरहानपुर के यात्रियों के लिए अब ट्रेन सुबह 07:49 बजे (डाउन) और दोपहर 13:29 बजे (अप) उपलब्ध रहेगी।
मध्य रेलवे भुसावल मंडल

Comments
Post a Comment