खंडवा में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर रहा ऐतिहासिक रूप से सफल
खंडवा में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर रहा ऐतिहासिक रूप से सफल
निमाड़ प्रहरी 9977766399
खंडवा।(निमाड़ प्रहरी) जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ निमाड़ एजुकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में दिनांक 24 फरवरी 2026 को पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज, सिविल लाइन,
खंडवा (म.प्र.) परिसर में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। शिविर में विद्यार्थियों, बाहरी नागरिकों एवं अन्य महाविद्यालयों के छात्रों सहित कुल 500 से अधिक पंजीयन हुए, जो जनसहभागिता का उत्साहजनक उदाहरण रहा। कार्यक्रम के दौरान लगभग 370 प्रतिभागियों का हीमोग्लोबिन एवं बीपी परीक्षण किया गया तथा कुल 50 यूनिट रक्तदान किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगा।
शिविर में 15 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें डॉ. सिद्धार्थ श्रीमाली (ऑर्थोपेडिक), डॉ. शिवेश कपूर, डॉ. दिनेश गुर्जर, डॉ. महेन्द्र मोजहालदे, डॉ. जिनल पटेल एवं डॉ. फरीहा तरन्नुम (दंत चिकित्सक), डॉ. शैलेन्द्र महोदय (होम्योपैथी), डॉ. ऋतुराज वर्मा (आयुर्वेद), डॉ. नरेश कुमार लोधी (ईएनटी विशेषज्ञ), डॉ. विशाल श्रीवास्तव एवं डॉ. वैश्वानी शाह (मेडिकल ऑफिसर), डॉ. आस्था उबेज़ा एवं डॉ. शिखा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. हरीश यादव (ब्लड बैंक ऑफिसर) शामिल रहे। इसके अतिरिक्त श्री कमलेश चौधरी (न्यूरोथेरेपी), श्री राजेश चौधरी (न्यूरोपैथी), श्री पंकज शर्मा एवं डॉ. सोनिल जैन (नेत्र परीक्षण), श्री रामसिंह रावत (नर्सिंग ऑफिसर), श्री अजय धाकसे (फार्मासिस्ट), श्री विजेन्द्र जुगतावत (सीनियर लैब टेक्नीशियन), श्री संतोष यादव (असिस्टेंट लैब टेक्नीशियन) तथा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव द्वारा दवाइयों की व्यवस्था की गई।
विशेष रूप से डॉ. आस्था उबेज़ा द्वारा महिलाओं के लिए एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें एनीमिया, महिला स्वास्थ्य, पोषण एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। रक्तदान की संपूर्ण प्रक्रिया ब्लड बैंक टीम की उपस्थिति में सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।
इस सफल आयोजन में सोसायटी के अध्यक्ष श्री संदीप गुप्ता, सचिव श्री प्रज्ञान गुप्ता, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपेश आर. उपाध्याय एवं प्रबंधक श्री सतीश पटेल का विशेष मार्गदर्शन रहा। साथ ही कॉलेज स्टाफ एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका के कारण कार्यक्रम व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संपन्न हुआ। खंडवा शहर में आयोजित यह स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं मानव कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।



Comments
Post a Comment