नेपा लिमिटेड में टेकओवर-हैंडओवर प्रक्रिया संपन्न, बीएचईएल भोपाल के नरेश सिंह ने सीएमडी का कार्यभार संभाला


नेपा लिमिटेड में टेकओवर-हैंडओवर प्रक्रिया संपन्न, बीएचईएल भोपाल के नरेश सिंह ने सीएमडी का कार्यभार संभाला

निमाड़ प्रहरी 9977766399

  नेपानगर (निमाड़ प्रहरी)  केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के अधीन उपक्रम नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक भवन में सोमवार को आयोजित औपचारिक


कार्यक्रम में टेकओवर-हैंडओवर प्रक्रिया निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संपन्न हुई। इस अवसर पर सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा विशिष्ट सेवा मैडल से बीएचईएल भोपाल के नरेश सिंह ने नेपा लिमिटेड के सीएमडी का कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान की वर्तमान कार्यस्थिति, उत्पादन पुनः प्रारंभ करने की संभावनाओं, उपलब्ध संसाधनों के युक्तिसंगत उपयोग तथा प्रशासनिक समन्वय के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।


नवागत सीएमडी नरेश सिंह ने अधिकारियों के साथ प्रारंभिक समीक्षा बैठक कर संचालन से जुड़े प्रमुख विषयों की जानकारी प्राप्त की तथा प्राथमिकताओं का निर्धारण किया। बैठक के दौरान यह अवगत कराया गया कि गत अवधि में संस्थान को कच्चे माल की
उपलब्धता एवं वित्तीय प्रबंधन संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध कार्ययोजना के माध्यम से उत्पादन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के प्रयास किए जाएंगे। कर्मचारी हितों तथा संस्थान की दीर्घकालिक स्थिरता को प्राथमिकता में रखा जाएगा।

इस दौरान निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक, उप महाप्रबंधक वाणिज्य एवं कार्य सुरेंद्र मेहता, वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार, प्रबंधक आईटी एवं वित्त संजीव कानडे, तकनीकी सचिव प्रशांत सोनी, सीएमडी के निज सहायक शिरीष येलवनकर उपस्थित रहे।


संदीप ठाकरे

जन संपर्क अधिकारी

नेपा लिमिटेड

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा