श्री ओंकारेश्‍वर मंदिर का प्रसाद डाक से घर घर तक पहुंचाने के लिए पोस्‍टल सेवा का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया शुभारंभ

 श्री ओंकारेश्‍वर मंदिर का प्रसाद डाक से घर घर तक पहुंचाने के लिए पोस्‍टल सेवा का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया शुभारंभ

  निमाड़ प्रहरी--- 9977766399

खंडवा 24 फरवरी 2026, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डाक व्यवस्था में निर्णायक परिवर्तन आये हैं।


एक समय सिर्फ चिट्ठियां पहुंचाने वाला विभाग अब बाबा महाकाल और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के प्रसाद के वितरण के लिए नई पोस्टल सेवा लागू करने तक अपनी यात्रा तय कर चुका है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को उज्जैन में शिप्रा नदी किनारे स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने की। इस अवसर पर उन्होंने उज्‍जैन के प्रसिद्ध स्‍थानों के संकलन पर आधारित पि‍क्‍टोरियल पोस्‍ट कार्ड का विमोचन भी किया।

       इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक हमारे सैनिक तथा हमारी ताकत है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में डाक विभाग सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में डाक विभाग नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मध्‍यप्रदेश में 16,800 से ज्यादा ऊर्जावान ग्रामीण डाक सेवक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने का काम कर रहे है।

         केंद्रीय संचार मंत्री श्री सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि सभी ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्य हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में डाक विभाग देश के विकास में अपनी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहा है। हमारा संकल्‍प है कि देश के डाक विभाग को विश्‍व की सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में स्‍थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा डाक सेवक अपनी सेवाएं दे रहा है। सर्दी, गर्मी, बरसात की परवाह किए बगैर डाक सेवक अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहा है।      

ओंकारेश्वर के लड्डू महाप्रसाद के संबंध में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की बाइट--निमाड प्रहरी

         कार्यक्रम में केंद्रीय महिला बाल विकास राज्‍य मंत्री सुश्री सावि‍त्री ठाकुर, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्‍यसभा सांसद श्री उमेश नाथ जी महाराज सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण डाक सेवक उपस्थित थे। 

निमाड़ प्रहरी समाचार पत्र 

संपादक  अश्विनी कुमार नयन 

Email -nimadprahari2012@gmail 

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा