धाकड़ माहेश्वरी महिला संगठन खंडवा ने मनाया फाग उत्सव

 धाकड़ माहेश्वरी महिला संगठन खंडवा ने मनाया फाग उत्सव

निमाड़ प्रहरी 9977766399

 खंडवा निमाड़ प्रहरी  धाकड़ माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा फाग उत्सव का आयोजन उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम की


अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष रीना गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष फाग उत्सव को नए और आकर्षक अंदाज़ में मनाया गया।

आयोजन में ताजे फूलों की ज्वेलरी प्रतियोगिता, धार्मिक भजनों पर नृत्य प्रतियोगिता तथा राधा-कृष्ण से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सचित प्रेरणा चांडक एवं  कोषाध्यक्ष दिव्या गुप्ता द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को गुलाल लगाकर फाग उत्सव की शुभकामनाएँ दी गईं।

भूतपूर्व अध्यक्ष श्रीमती अंजू बाहेती, योगिता माहेश्वरी एवं राजेश्वरी सोमानी ने सफल आयोजन के लिए बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम का आभार जिला अध्यक्ष अंतिम करोड़ी ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम के संयोजक मोहिनी चांडक, वंदना गुप्ता, सुनीता महेश्वरी, शशांक बाहेती एवं सारांश दाढ़ रहे।

 अंत में समस्त महिला संगठन द्वारा फाग उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।


महिला संगठन खंडवा अध्यक्ष रीना गुप्ता 

सचिव प्रेरणा चांडक कोषाध्यक्ष दिव्या गुप्ता




Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा