सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान प्रारंभ

 सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान प्रारंभ

    7 टीकाकरण केन्द्रो पर किशोरी बालिकाओं को लगाये गये टीके

निमाड़ प्रहरी 9977766399

 खंडवा निमाड़ प्रहरी , सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शनिवार को एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान प्रारंभ हुआ। इस अभियान के शुभारंभ अवसर पर मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय के बी-ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में किशोरियों को टीके लगाये गए। 

         कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने उपस्थित किशोरियों को बताया


कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर रोग से उनकी रक्षा करेगा। उन्होंने सभी किशोरियों से कहा कि वे अपने साथ की अन्य किशोरियों को भी इस टीके को लगवाने के लिए प्रेरित करें। सभी किशोरी बालिकाओं को टीका लगाने के बाद टीकाकरण प्रमाण पत्र भी दिये गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओ.पी.जुगतावत ने बताया कि टीकाकरण के लिए यूविन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन भी पंजीयन किया जा सकता हैं।

उन्होंने बताया कि 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी, और 15 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को एच.पी.वी. सर्वाइकल कैंसर रोग का टीका लगाया जा रहा है। इस उम्र वर्ग की लगभग 16000 किशोरियों को टीके लगाए जाना है। जिलें में कुल 7 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये है जिसमें जिला चिकित्सालय खण्डवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना, छैगांवमाखन, मूंदी, खालवा, हरसूद एवं किल्लौद में यह टीके प्रतिदिन शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक लगाये जायगें। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ रंजीत बड़ोले, डॉ. सुनील बाजोलिया, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ पंकज जैन, डॉ. कृष्णा वास्केल, चिकित्सक सहित, नर्सिंग ऑफिसर व स्वास्थ्य कायकर्ता भी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा