मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 127 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
नेपानगर विधानसभा को 363 करोड़ की विकास सौगाते
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 127 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
- सांसद -विधायक मंजू दादू के लगातार प्रयास और जनता के लिए समर्पण को मुख्यमंत्री ने सराहा
निमाड प्रहरी- 9977766399
बुरहानपुर।नेपानगर विधानसभा में रविवार को विकास की लहर छा गई। जनजातीय सम्मेलन एवं लोकार्पण भूमि पूजन कार्यक्रम में पधारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और विधायक मंजू दादू सहित
जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद और विधायक मंजू दादू द्वारा रखी गई मांगों पर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएँ कीं, जिससे क्षेत्रवासियों के चेहरे पर खुशी छा गई। 363 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से 127 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया।
चिंता ना करें सांसद जी नेपा मिल सतत चलते रहेंगी
- सांसद ने कहा कि नेपानगर क्षेत्र की वन भूमि को राजस्व भूमि में स्थानांतरित करते हैं तो निवासियों को आवासीय पट्टा और योजनाओं का लाभ मिल सकेंगा।
- नेपा लिमिटेड के कागज को सरकारी कार्यालयों में प्राथमिकता से उपयोग करने हेतु नीतिगत निर्णय लिया जाए।
- प्रदेश की सहकारी समितियों में फसल ऋण जमा करने की अंतिम दिनांक बढ़ाई जाए।
विधायक मंजू दादू की मांगों पर की घोषणाएं
कार्यक्रम में विधायक मंजू दादू ने क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने इन सभी मांगों पर सुप्रभावशाली घोषणाएँ कीं
- नेपानगर के कॉलेज में एग्रीकल्चर विषय शुरू होगा
- डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के नाम पर भव्य स्मृति उद्यान स्थापित किया जाएगा
- धूलकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा
- लोखंडिया से हसीनाबाद तक मार्ग का चौड़ीकरण होगा
- ग्राम दसघाट-केरपानी मार्ग पर ताप्ती नदी में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण
- असीरगढ़ किले को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा
- वन अधिकार पट्टों का दोबारा सर्वे किया जाएगा
सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील और विधायक मंजू दादू ने मुख्यमंत्री का आभार मानते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है और नेपानगर क्षेत्र को मिलने वाली ये परियोजनाएँ क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे नेपानगर क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए और विकास की इस ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बने।





Comments
Post a Comment