तिरुपति बालाजी से खंडवा पहुंच रही भगवान वेंकटेश सहित 20 से अधिक दिव्य मूर्तियाँ

 खंडवा को मिला दिव्य सौभाग्य

 तिरुपति बालाजी से खंडवा पहुंच रही भगवान वेंकटेश सहित  20 से अधिक दिव्य मूर्तियाँ

निमाड़ प्रहरी 9977766399

खंडवा जिले के लिए यह एक ऐतिहासिक और


सौभाग्यशाली क्षण है की खंडवा के छः गांव माखन में स्थित श्री दिव्य बालाजी नगर


कॉलोनी में 81 फीट ऊँची भगवान तिरुपति बालाजी की भव्य प्रतिमा वाले मंदिर में बहुत ही जल्द तिरुपति बालाजी भगवान, लक्ष्मी जी, पद्मावती जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 

इस दिव्य आयोजन के लिए भगवान की सभी पाषाण मूर्तियाँ सीधे


तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) द्वारा निर्मित कर बालाजी ग्रुप खंडवा को प्रदान की गई हैं। लंबी प्रतीक्षा के बाद ये सभी मूर्तियाँ आज खंडवा पहुँच चुकी हैं, जिनका कल 5 मार्च को श्री दिव्य बालाजी नगर कॉलोनी में भव्य स्वागत किया जाएगा।

 पद्मावती धाम और श्री दिव्य बालाजी नगर के लिए आईं दिव्य मूर्तियाँ

पद्मावती धाम कॉलोनी में निर्मित पद्मावती मंदिर तथा श्री दिव्य बालाजी


नगर कॉलोनी में निर्मित बालाजी भगवान मंदिर के लिए कुल मिलाकर लगभग 20 से अधिक पाषाण मूर्तियाँ इनके बलीपीठ एवं भगवान वेंकटेश, श्री देवी, भूदेवी, चक्र सुदर्शन, विश्वक्षेण जी की पंच लोह से बनी मूर्तियां खंडवा पहुँची हैं।

जिनमें भगवान वेंकटेश (तिरुपति बालाजी) माता लक्ष्मी, माता पद्मावती, भगवान बालाजी एवं पद्मावती जी के  द्वारपाल जय–विजय, चंड - प्रचण्ड,, भगवान गणेश, गरुड़ जी, हनुमान जी सहित भगवान विष्णु के दशावतार की सभी प्रतिमाएँ पाषाण से निर्मित हैं।

 शहर में उत्साह, भक्ति और उल्लास का माहौल

मूर्तियों के आगमन से दिव्य बालाजी नगर कॉलोनी ही नहीं, बल्कि पूरे खंडवा शहर में उत्साह और उल्लास का वातावरण है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो पूरा शहर भगवान के स्वागत में पलक-पांवड़े बिछाए बैठा हो। कल कॉलोनी में मूर्तियों का भव्य स्वागत, एवं दर्शन का आयोजन किया जाएगा।

 अंतिम अवसर: प्राण-प्रतिष्ठा से पहले दर्शन

बालाजी ग्रुप खंडवा के संस्थापक रितेश गोयल ने समस्त शहरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि

यह एक दिव्य और दुर्लभ अवसर है। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भगवान के इस रूप में दर्शन संभव नहीं होंगे, इसलिए सभी श्रद्धालु स्थापना से पूर्व भगवान के दर्शन अवश्य करें।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का भी वितरण किया जाएगा।

तिरुपति से विधिवत विधान के साथ लाई गईं मूर्तियाँ

उल्लेखनीय है कि बालाजी ग्रुप खंडवा की पूरी टीम हाल ही में तिरुपति गई थी, जहाँ टीटीडी द्वारा सभी मूर्तियों का विधिवत धार्मिक विधान एवं अनुष्ठान संपन्न कर उन्हें खंडवा के लिए रवाना किया गया।


बालाजी ग्रुप खंडवा के संस्थापक और समाजसेवी कालोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि बहुत शीघ्र प्राण-प्रतिष्ठा की तिथि घोषित की जाएगी, जिसके बाद मंदिर में नियमित दर्शन प्रारंभ होंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बालाजी ग्रुप खंडवा समेत पूरा खंडवा बहुत उत्साहित है।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा