ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा 8 मार्च विश्व महिला दिवस पर सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

 बुरहानपुर मध्य प्रदेश 

ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा 8 मार्च विश्व महिला दिवस पर सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

निमाड़ प्रहरी 9977766399

 बुरहानपुर-   निमाड़ क्षेत्र के सबसे बड़े मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा 8 मार्च विश्व महिला दिवस पर सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।


विश्व महिला दिवस के इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चुनिंदा महिलाओं का सम्मान किया गया।*

इस अवसर पर रंगारंग प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में हॉस्पिटल की को-फाउंडर श्रीमती मंजूषा चौकसे एवं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती देवांशी चौकसे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में शहर की 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के पश्चात सभी महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिश गुप्ता एवं डॉ. किमाया साली ने महिलाओं को निःशुल्क परामर्श दिया। उन्होंने महिलाओं को मौसमी बीमारियों से बचाव एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए महत्वपूर्ण सलाह भी दी। इस दौरान हॉस्पिटल की ओर से महिलाओं के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी स्क्रीनिंग, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई। हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन में महिलाओं के लिए सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर का यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा