होली पर्व पर स्थानीय स्तर पर ही गुलाल डालने की परंपरा
होली पर्व पर स्थानीय स्तर पर ही गुलाल डालने की परंपरा
निमाड़ प्रहरी 9977766399
रंगों, उल्लास, प्रेम एवं सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की ओर से आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
होली भारतीय संस्कृति का ऐसा पवित्र उत्सव है जो हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक एकता के सूत्र में बांधने का संदेश देता है। यह पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि मन के समस्त द्वेष, मतभेद एवं कटु स्मृतियों को त्यागकर नवचेतना, विश्वास और आत्मीयता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करता है।
आइए, हम सभी इस पावन अवसर पर मर्यादा, सादगी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए स्थानीय स्तर पर परिवारजनों एवं समाज बंधुओं के साथ प्रेमपूर्वक होली का उत्सव मनाएं तथा समाज में सकारात्मकता, अपनत्व और समरसता का वातावरण सुदृढ़ करें।
केंद्रीय कार्यकारिणी समिति द्वारा लिया गया यह संवेदनशील संकल्प कि शोक संतृप्त परिवारों के यहां स्थानीय स्तर पर ही गुलाल अर्पित कर संवेदना व्यक्त की जाए,समाज बंधु इस संकल्प का पूर्ण निष्ठा एवं अनुशासन के साथ पालन भी कर रहे हैं।
श्री सिद्धेश्वर महादेव से प्रार्थना है कि यह होली आप सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि एवं नई ऊर्जा के रंग प्रदान करे
पुनः ! आप सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
सादर,
अध्यक्ष ! वीरेंद्र टुवानी
केंद्रीय कार्यकारिणी समिति



Comments
Post a Comment