मप्र में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज़ .अर्चना चिटनीस का नाम सबसे

 मप्र में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज़ .अर्चना चिटनीस का नाम सबसे 

निमाड़ प्रहरी 9977766399

भोपाल। निमाड़ प्रहरी  मध्यप्रदेश की राजनीति में महा फेरबदल का बिगुल बज गया है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की दिल्ली में हुई अहम बैठकों के बाद अब कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार चार से पांच नए मंत्रियों को मौका देने की तैयारी में है।

 कौन-कौन हो सकते हैं शामिल?

गोपाल भार्गव: नौ बार के विधायक, अनुभव के साथ मजबूत दावेदार।

मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़: इंदौर की प्रभावी महिला नेता।

बृजेंद्र सिंह यादव: सिंधिया खेमे से संभावित।

शैलेंद्र कुमार जैन, प्रदीप लारिया, अर्चना चिटनीस, कमलेश शाह: लगातार चर्चा में बने हुए।

आदिवासी कोटे से भी किसी वरिष्ठ विधायक को मौका मिलने की संभावना।

खाली पद और रणनीति

मध्य प्रदेश में फिलहाल 31 सदस्यीय मंत्रिमंडल है, और चार पद खाली हैं। नई नियुक्तियों के जरिए क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को मजबूत करने की कोशिश होगी।

संगठन में बदलाव

कुछ मौजूदा मंत्रियों को संगठन में राष्ट्रीय जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जबकि नॉन-परफॉर्मिंग मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

 निमाड़ प्रहरी  के अनुसार  : नई नियुक्तियां नवरात्रि के आसपास की जा सकती हैं। राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज, आने वाले दिनों में हो सकता है बड़ा राजनीतिक शिफ्ट।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा