बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में उत्साह के साथ शामिल हुए नवसाक्षर
उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम
बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में उत्साह के साथ शामिल हुए नवसाक्षर
निमाड़ प्रहरी 9977766399 .
ब्यूरो चीफ छगनलाल जी गुप्ता
सीहोर। सीहोर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता परीक्षा का आयोजन शनिवार को उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
इस परीक्षा मे सीहोर जिले के सभी 5 विकासखंडो के 1501 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में सीहोर जिले के 50, 000 नवसाक्षर शामिल किये जाने का लक्ष्य रखा गया था।
केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षर व्यक्तियों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान प्रदान कर साक्षर करने के लिये उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुसार प्रदेश में साक्षरता दर बढ़ाने के लिये 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे असाक्षरों को साक्षर करने के लिये उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिनमें यूनेस्को की परिभाषा अनुसार, मुद्रित एवं लिखित सामग्री का उपयोग करके पहचानने, समझने, व्याख्या करने, बनाने, संवाद करने और गणना करने की क्षमता नहीं है। देशभर में यह कार्यक्रम वर्ष-2022 से चल रहा है जो वर्ष-2027 तक संचालित किया जाएगा।
कार्यक्रम में वर्ष में 2 बार "बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाती है।
इस परीक्षा का समय प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक था। इस परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी अपनी सुविधा अनुसार केन्द्र पर उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हुए। जिला कलेक्टर बालागुरु के. एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सर्जना यादव के मार्गदर्शन में जिलेभर में उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। जिला परियोजना समन्वयक श्री आर.आर. उईक द्वारा बताया गया की कार्यक्रम में अभी तक 06 मूल्यांकन परीक्षाओं का आयोजन किया जा चुका है।
उत्तीर्ण नवसाक्षरों को मिलेगा प्रमाण-पत्र
नवभारत साक्षरता बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में उत्तीर्ण नवसाक्षरों को राष्ट्रीय मुक्तविद्यालयी संस्थान (एन.आई.ओ.एस.) द्वारा साक्षरता परीक्षा का प्रमाण-पत्र भी जारी किया जायेगा।
नवसाक्षरों को परीक्षा केन्द्र तक लाने में अक्षर साथी, सामाजिक संस्था, वरिष्ठ नागरिकों, एन.एस.एस., एन.सी.सी., भारत स्काउट गाइड, नेहरू युवा केन्द्र, जन अभियान परिषद और आमजन का भी सहयोग भी लिया गया। एपीसी एकेडमी सुरेंद्र यादव,
डीपीसी श्री आर. आर. उईके के दिशानिर्देशन में जिला सह समन्वयक, लखनलाल माहेश्वरी, बीआरसीसी अशोक वर्मा, ब्लॉक सह समन्वयक गेंदराज विश्वकर्मा, , संकुल प्राचार्य डॉ. हेमलता राठौर, प्रधानाध्यापिका रेखा रानी सिंह, रेखा चौहान, संकुल सह- समन्वयक सुश्री शशिकला पाण्डेय द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके भी माकूल इंतजाम किए गए थे।

Comments
Post a Comment