दुग्ध सहकारी संस्थाओं के सचिवों का प्रबंधन एवं लेखांकन पर प्रशिक्षण

 दुग्ध सहकारी संस्थाओं के सचिवों का प्रबंधन एवं लेखांकन पर प्रशिक्षण

निमाड़ प्रहरी 9977766399

इंदौर (निमाड़ प्रहरी -- जय कुमार गंगराड़े दुग्ध सहकारी संघ के सहयोग से जिला सहकारी संघ खंडवा द्वारा बुरहानपुर जिले की दुग्ध सहकारी संस्थाओं के सचिवों के लिए संस्था के संचालन हेतु लेखांकन, प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 5 से 7 मार्च 2026 तक


होटल पंचवाटिका बुरहानपुर में आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इंदौर दुग्ध सहकारी संघ के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक एन के पगारे, इंदौर सहकारी प्रशिक्षण केंद्र के पूर्व प्राचार्य के एल राठौर मुख्य रूप से उपस्थित हुए । कार्यक्रम में जिला सहकारी संघ के प्रबंधक मेहताबसिंह भदोरिया ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का परिचय देते हुए जिला सहकारी संघ द्वारा संचालित किए जा रहे प्रशिक्षण पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पगारे ने सचिवों को दुग्ध सहकारी संस्थाओं की लेखांकन पद्धति बताते हुए नियमित लेखांकन का महत्व, दुग्ध सहकारी संस्थाओं में रखी जाने वाली पुस्तकों का रखरखाव एवं स्थिति विवरण पत्रको के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। के एल राठौर द्वारा सहकारी संस्थाओं की प्रबंधन व्यवस्था बताते हुए सहकारी संस्थाओं में की जाने वाली बैठक, बैठको का प्रकार, महत्व एवं बैठक के आयोजन के पूर्व की जाने वाली तैयारी के बारे में बताते हुए सहकारी संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया एवं ऑडिट के संबंध में विस्तार से समझाया, साथ ही
पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना बताईं l

उपरोक्त कार्यक्रम राष्ट्रीय दुग्ध विकास कार्यक्रम की योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है ।

कार्यक्रम में बुरहानपुर जिले की दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्थाओं के सचिवों ने भाग लिया ।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा