दुग्ध सहकारी संस्था के सदस्यों का प्रशिक्षण
दुग्ध सहकारी संस्था के सदस्यों का प्रशिक्षण
निमाड़ प्रहरी 9977766399
खंडवा (निमाड़ प्रहरी - जय कुमार गंगराड़े) राष्ट्रीय दुग्ध विकास कार्यक्रम के माध्यम से इंदौर दुग्ध सहकारी संघ व खंडवा जिला सहकारी संघ के
संयुक्त तत्वावधान में बुरहानपुर में दुग्ध सहकारी संस्थाओं के सदस्यों का स्वच्छ दूध उत्पादन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंदौर दुग्ध सहकारी संघ के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक श्री एन.के. पगारे एवं सहकारी प्रशिक्षण केंद्र इंदौर के पूर्व प्राचार्य श्री के.एल.राठौर रहे एवं
खंडवा व बुरहानपुर दुग्ध सहकारी संघ के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अविनाश झारिया रहे । कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों का
स्वागत जिला सहकारी संघ के सहायक प्रबंधक श्री मनोज पालीवाल ने किया कार्यक्रम में जिला सहकारी संघ के प्रबंधक श्री मेहताब सिंह भदोरिया ने कार्यक्रम का परिचय दिया मुख्य वक्ता श्री एन के पगारे ने स्वच्छ दूध उत्पादन किस प्रकार से किया जाए एवं एक आदर्श दुग्ध सहकारी संस्थाओं के सदस्य कैसे होना चाहिए व दूध के उत्पादन का सही मूल्य प्राप्त कर किसानों की आय दोगुनी किस प्रकार से की जाना चाहिए पर विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में सहकारी प्रशिक्षण केंद्र के पूर्व प्राचार्य श्री के. एल. राठौर ने सहकारी संस्थाओं में सदस्यों के अधिकार सहकारिता के सिद्धांत एवं वर्तमान परिवेश में दुग्ध सहकारी आंदोलन की क्या स्थिति है इस पर अपने विचार रखें । कार्यक्रम में खंडवा एवं बुरहानपुर दुग्ध सहकारी संघ के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अविनाश झारिया ने दुग्ध सहकारी संघ की योजनाओं पर चर्चा करते हुए बुरहानपुर जिले की दुग्ध सहकारी संस्थाओं की जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी संघ के श्री मेहताबसिंह भदौरिया ने किया कार्यक्रम में बुरहानपुर जिले की दुग्ध सहकारी संस्थाओं के लगभग 50 सदस्यों ने भाग लिया।



Comments
Post a Comment