पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज, खंडवा में आयोजित किया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

 पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज, खंडवा में आयोजित किया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 

निमाड़ प्रहरी 9977766399

खंडवा   (निमाड़ प्रहरी)  पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज, खंडवा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व  एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माखनलाल चतुर्वेदी 



शासकीय कन्या महाविद्यालय से गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा कदम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी खंडवा श्रीमती सुलोचना गहलोद को आमंत्रित किया गया। उनके साथ महिला थाना के सहायक उप निरीक्षक श्री हरिकिशन सोनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपेश उपाध्याय के स्वागत उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर बी.कॉम. की छात्रा मुस्कान पाल तथा बी.एड. की छात्रा तेजस्विनी पांडे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और महिलाओं की भूमिका एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुलोचना गहलोद ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर तथा अन्य सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि डॉ. सीमा कदम ने महिलाओं के आत्मसम्मान, उनकी विशिष्टताओं और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक श्रीमती रानी तिरोले ने महिलाओं के अधिकारों और उनके प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर अपना वक्तव्य दिया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक श्री अमित शर्मा ने किया तथा अंत में प्रबंधक महोदय श्री सतीश पटेल ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की महिला स्टाफ एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा