नगर परिषद् शाहपुर में अध्यक्ष श्रीमती साधना तिवारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया
नगर परिषद् शाहपुर में अध्यक्ष श्रीमती साधना तिवारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया
निमाड़ प्रहरी -9977766399
नगर परिषद् शाहपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल के पत्र क्रमांक/शा-14/स्व.भा.मि./2026/5525 भोपाल दिनांक 09-03-2026 में दिए गए निर्देशानुसार नगर परिषद
शाहपुर द्वारा महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण को समर्पित एक गरिमामय कार्यक्रम का
आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद शाहपुर की अध्यक्ष
महोदया द्वारा की गई। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी, श्रीमती राखी मिश्रा, श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा, श्रीमती किरण रायकवार, श्रीमती उमा कपूर, श्रीमती सुधा चौकसे, श्रीमती रीना महाजन, पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा तेम्भुर्ने, श्रीमती सपना धर्मेन्द्र देशमुख, डॉ. पूजा पीयूष भार्गव. श्रीमती बरखा नंदवानी, श्रीमती आरती लांडे, श्रीमती उषा उदलकर, सेक्टर सुपरवाईजर महिला एवं बल विकास शाहपुर श्रीमती शारदा भटकर, श्रीमती शारदा सोहले, पार्षद श्रीमती प्रमिलाबाई विनोद चौधरी, श्रीमती दिपाली पंकज राउत, श्रीमती दिपाली मुकेश बुनगाल नगर के विभिन्न वार्डों की महिलाएँ, स्व-सहायता समूह (SHG) की सदस्याएँ, नगर परिषद की महिला कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों से जुड़ी अनेक महिलाएँ अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) अंतर्गत स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन में महिलाओं के नेतृत्व, योगदान एवं उपलब्धियों को रेखांकित करने हेतु दिनांक 08 से 14 मार्च 2026 तक निकाय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन किया जाना है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर डिजिटल स्पॉटलाइट स्टोरीज़ (7 दिन, 7 महिला स्वच्छता चैंपियन) - शहरी स्वच्छता में परिवर्तनकारी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को प्रदर्शित करने हेतु एक सप्ताह की डिजिटल श्रृंखला का आयोजन किया जाना है ।
इस अवसर पर "स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण" विषय पर संगोष्ठी/संवाद का आयोजन किया गया । निकाय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सफाई मित्रों एवं महिला स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया ।
अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी ने उदबोधन में महिलाओं की भूमिका, उनके योगदान और समाज में उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएँ समाज की वास्तविक शक्ति हैं और उनके सशक्त होने से ही परिवार, समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
नगर परिषद शाहपुर की हाल ही में प्राप्त स्वच्छता सर्वेक्षण की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे नगर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर परिषद शाहपुर ने जो उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उसमे महिला शक्ति की महत्वपूर्ण जनभागीदारी है ! साथ ही आगामी सर्वेक्षण में शाहपुर को उच्च स्थान दिलाने हेतु मातु शक्ति से सहयोग एवं जनभागीदारी की अपील की !
निकाय में सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होने से उपस्थित महिलाओ को बाज़ार से सामग्री लाने हेतु अध्यक्ष श्रीमती साधना तिवारी द्वारा कपडे की थैलिया झोलो का वितरण किया गया सम्पूर्ण कार्यक्रम जीरो वेस्ट आधारित रहा
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिला शक्ति द्वारा स्वच्छता की सामूहिक रूप से शपथ ली गई एवं सामुहित रूप से स्वच्छता श्रमदान किया




Comments
Post a Comment