कन्नौद में फॉग महोत्सव एवम फूलों की होली का सफल आयोजन
कन्नौद में फॉग महोत्सव एवम फूलों की होली का सफल आयोजन
निमाड़ प्रहरी 9977766399
कन्नौद (निमाड़ प्रहरी - पंकज चांडक. ब्यूरो चीफ ) अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज नगर
कन्नौद के स्थानीय समाज जनों ने भगवान महेश की सद प्रेरणा से 6/3/2026 शुक्रवार को फॉग महोत्सव एवम फूलों की होली का आयोजनसाई पैलेस गार्डन को बृज भूमि मानते हुवे किया l फॉग महोत्सव में संपूर्ण मर्यादित आचरण अंतर्गत रंग बिरंगे गुलालो से समाज जनों एवम मातृ शक्ति का अभिवादन किया गया l तत्पश्चात हमारे अराध्य भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन वा महेश वंदना कर महोत्सव के प्रारंभ का उद्घोष कियागया lभजन गायकों की उपस्थिति में समाज बंधुओ माताओं बहनों वा युवा साथियों ने राधा कृष्ण एवम फॉग गीतों पर अपने पैरो को थिरकायावा फूलो कीवर्षा का आनंद लिया तथा
भगवान महेश के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की l प्रसाद स्वरूप सहभोज ग्रहण किया सभी ने एक दूसरे का आभार माना l संपूर्ण हर्ष उल्लास एवम अविस्मरणीय स्मृतियों को अपने में समेटे यह यादगार महोत्सव एवं फूलों की होली एवं सामाजिक महिलाओं द्वारा भी जो फाग के गीत गाए यह कार्यक्रम दोपहर 4 बजे से रात्रि 9बजे तक का जो उत्सव था वह विराम को प्राप्त हूवा जय महेश्.फोटो झलकियाँ :--- पंकज चांडक कन्नौद




Comments
Post a Comment