नगर परिषद शाहपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारीयों को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के साथ की बैठक

 नगर परिषद शाहपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारीयों को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के साथ की बैठक

निमाड़ प्रहरी 9977766399

नगर परिषद शाहपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर   नगरीय क्षेत्र शाहपुर की शैक्षणिक संस्थानों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों तथा शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी


सुनिश्चित करना रहा तथा स्कूलो में सर्वेक्षण के मापदंड अनुसार स्कूल परिसर कचरे से

मुक्त, विधालयो में अपशिष्ट प्रबंधन, विधालयो में आधुनिक शौचालय, विधालयो में व्यव्हार परिवर्तन

कार्यक्रम, एक संस्था एक  आर आर आर केंद्र आदि घटकों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं आगामी सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु अध्यक्ष प्रतिनिधि

श्री वीरेन्द्र तिवारी द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारियो को शाहपुर को उच्च श्रेणी दिलाने हेतु अनुरोध किया गया !    

बैठक में विभिन्न विधालयो के प्राचार्य, प्रतिनिधियों को स्वच्छता अभियान से जुड़ी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए जन-जागरूकता, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त परिसर, और स्वच्छता संबंधी नवाचारों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

शैक्षणिक संस्थानों से अपील की गई कि वे छात्रों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुँचाएं। साथ ही, स्वच्छता रैलियां, निबंध प्रतियोगिताएं, श्रमदान और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।

नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा कि यदि सभी शैक्षणिक संस्थान मिलकर काम करें, तो शाहपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक दिलाई जा सकती है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गोपाल चौधरी, अतीक अली प्राचार्य शास. सांदीपनि उ.मा.वि. शाहपुर, धर्मेन्द्र देशमुख प्राचार्य शास. कन्या उ.मा.वि. शाहपुर, विजय कुमार राठोर स्वच्छ भारत ब्रांड अम्बेसेडर एवं प्राचार्य ज्ञानदिप उ. मा. विद्यालय शाहपुर, अफजाल अंसारी प्राचार्य शास.उर्दू उ.मा.वि. शाहपुर, विनोद महाजन प्रतिनिधि सूर्यपुंज  एजुकेशनल एकेडमी, शाहपुर, राजेंद्र महाजन प्राचार्य विद्यासागर पब्लिक हा.से.स्कूल शाहपुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप चौहान, नोडल अधिकारी एवं उपयंत्री राहुल चौहान, लोक निर्माण प्रभारी अभिषेक जवरे,  राजू महाजन, चेतन महाजन, अलाइड सोलुशन सेरविसेस के टीम रीडर नविन परदेशी, नगर परिषद् के अधिकारी कर्मचारी !

------संपादक अश्विनी कुमार नयन 9977766399---------

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई