नगर परिषद शाहपुर का 48,16,72,419 रू. का बजट स्वीकृति
शाहपुर जिला बुरहानपुर
नगर परिषद शाहपुर का 48,16,72,419 रू. का बजट स्वीकृति
निमाड प्रहरी-9977766399
शाहपुर निमाड प्रहरी- नगर परिषद् अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित आय व्यय बजट प्रस्तुत किया गया ! बजट पर विस्तृत चर्चा कर अनुमानित आय राशि रु. 48,16,72,419 एवं व्यय 48,16,66,263 होकर 6156 रूपये का बचत परिषद् के साधारण सम्मलेन में सर्वसम्मति से पारित हुवा, बजट नगर की मुलभुत आवश्यकताओं एवं विकास को ध्यान में रखते हुवे तैयार किया गया है जो नगर के चहुमुखी विकास में कारगर साबित होंगा
बजट में नगर की जनता पर किसी भी प्रकार का नया कर आरोपित नहीं किया गया और ना ही किसी प्रकार से कर में वृद्धी की गई है !इस बजट का उपयोग आमतौर पर नगर के विकास कार्यों के लिए किया जावेंगा जैसे:-
• सड़कों और नालियों का निर्माण व मरम्मत
• पेयजल व्यवस्था सुधार
• अधोसंरचना निर्माण
• सफाई और कचरा प्रबंधन
• स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाएँ
• स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम
साथ ही वार्ड क्रमांक 01 में श्री गजानन महाराज मंदिर के समीप टीन शेड निर्माण,
वार्ड क्रमांक 05 में सी. सी. रोड टॉप लेयर निर्माण, वार्ड क्रमांक 05 मेला स्थल के समीप सामुदायिक भवन निर्माण, वार्ड क्रमांक 05
मेला स्थल मंदिर के समीप गार्डन एवं सौदर्यीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 08 में सी. सी. रोड टॉप लेयर निर्माण, वार्ड क्रमांक 14 नवीन बस स्टैंड के समीप स्लाटर हॉउस
निर्माण, वार्ड क्रमांक 14 में बम्भाडा फाटे से सुरेश आखरे के खेत तक सी सी रोड साईंड पटरी निर्माण,
विभिन्न वार्डो में सार्वजनिक मूत्रालय निर्माण, मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना (चतुर्थ चरण) अंतर्गत कार्यालय भवन निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 14 बम्भाडा फाटा के पास स्थित विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग कार्य हेतु कुल लागत राशी 5.04 करोड़ के प्राप्त दरो की स्वीकृतियां एवं की गई कार्यवाही की पुष्टि प्रदान की गई, वार्ड क्रमांक 01 से 07 एवं 08 से 15 तक राशी 2.40 करोड़ की लागत से नालियों को आर सी सी से कवर कार्य करने स्वीकृति प्रदान की गई
परिषद् की इस साधारण सम्मलेन में नवनियुक्त एल्डरमेन एवं वरिष्ट पार्षद श्री राजाराम अटोलकर, श्री रमेश चोपड़े, श्री प्रकाश महेश्री, श्री रवि जैन का स्वागत सम्मान किया गया !
अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी द्वारा उपस्थित परिषद् पदाधिकारियों को निर्माणाधीन, प्रचलित विकास कार्यो एवं प्रारम्भ होने वाले कार्यो से अवगत कर जानकारी दी|
इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी, पार्षद श्रीमती उषाबाई वासुदेव दौड़े, श्री अशोक सीताराम निकम, श्री किशोर देशमुख, श्री जब्बार खा, श्रीमती प्रमिलाबाई विनोद चौधरी, श्री कैलाश असेरकर, श्रीमती दीपाली पंकज राउत, श्रीमती दीपाली मुकेश बुनगाल, श्रीमती ज्योत्सना विष्णु महाजन, शेख साकिर शेख हाजी, शेख ताजुद्दीन शेख युसूफ श्री पवन बडोले, नवनियुक्त एल्डरमेन श्री राजाराम अटोलकर, श्री रमेश चोपड़े, श्री प्रकाश महेश्री, श्री रवि जैन अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गोपाल चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि श्री विजय दौड़े, श्री विनोद चौधरी, श्री पंकज राउत, श्री मुकेश बुनगाल, श्री विष्णु महाजन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप चौहान, लेखापाल तुषार राजपुत, वरिष्ट लिपिक श्री जगन्नाथ महाजन, श्रीमती प्रतिभा काले, श्रीमती भारती महाजन, श्री इश्वर वरखेडे, अभिषेक जवरे, बोंदरसिंग डावर, चेतन महाजन, राजू महाजन, नगर परिषद् के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे!








Comments
Post a Comment