मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल द्वारा मंगलवार, 7 अप्रैल को स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कार्यालय में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

 बुरहानपुर मध्य प्रदेश

मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल द्वारा मंगलवार, 7 अप्रैल को स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कार्यालय में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

 निमाड़ प्रहरी- 9977766399

बुरहानपुर- निमाड़ प्रहरी-  मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल द्वारा मंगलवार, 7 अप्रैल को स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कार्यालय में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया जिसमें 50 से अधिक मरीजों ने इस शिविर का लाभ उठाया।

 विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और अपनी स्वास्थ्य जाँच करवाई।


शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सक डॉ. अकरम खान (जनरल मेडिसिन) ने अपनी सेवाएँ दीं। डॉ. खान ने शिविर में आए 50 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें वर्तमान मौसम में होने वाली बीमारियों तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मरीजों को मौसमी विकारों से बचने और खुद को सुरक्षित रखने के महत्वपूर्ण परामर्श भी दिए। शिविर के दौरान मरीजों की नि:शुल्क ईसीजी (ECG), शुगर चेकअप, ब्लड प्रेशर और जनरल हेल्थ चेकअप जैसी सुविधाएँ प्रदान की गईं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और सामान्य नागरिकों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। यह पूरा आयोजन ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के कुशल दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में अस्पताल की टीम ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला, जिससे शिविर का लाभ लेने आए मरीजों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के सहयोग से आयोजित इस शिविर की शहरवासियों ने सराहना की है।

विज्ञापन ---1 



Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई