सायबर सेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 85,440/- रुपये की राशि पीड़ित के खाते में करवाई वापिस।
सायबर सेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 85,440/- रुपये की राशि पीड़ित के खाते में करवाई वापिस।
निमाड़ प्रहरी- 9977766399
◆.क्रेडिट कार्ड बंद कराने का झांसा देकर ओटीपी प्राप्त कर हुई थी ऑनलाइन धोखाधड़ी।
◆.*यदि कोई ऑनलाइन फ्रॉड हो जाए तो तत्काल 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या नजदिकी थाने पर सायबर हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज कराये।
◆.*पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे जिला बुरहानपुर के सभी थानो पर सायबर हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है अतः साय़बर संबंधी शिकायते संबंधित थानो के माध्यम से त्वरित दर्ज करायी जा सकती है।*
◆शिकायतकर्ता पुजा पुजारी निवासी लालबाग द्वारा थाना लालबाग को आवेदन प्रस्तुत किया गया था। शिकायत में बताया गया कि फरियादी को क्रेडिट कार्ड बंद कराने का झांसा देकर अज्ञात फ्रॉडस्टर द्वारा ओटीपी प्राप्त कर फ्राड किया गया। फ्रॉडस्टर ने क्रेडिट कार्ड ट्रांज़ैक्शनों के जरिए पीड़ित के खाते से कुल ₹ 87,243/- की धोखाधड़ी कर ली।
◆ शिकायतकर्ता के खाते से रुपयो का अंतरण होते ही पीड़ित तुरंत ही थाना लालबाग मे अपनी शिकायत करने पहुचे जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में थाना लालबाग में सायबर हेल्प डेस्क आरक्षक दीपांशु पटेल द्वारा शिकायत को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल नेशनल सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई।
◆ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में सायबर टीम—
आरक्षक दुर्गेश पटेल, सत्यपाल बोपचे, ललित चौहान, शक्तिसिंह तोमर तथा सायबर हेल्प डेस्क लालबाग से आरक्षक दीपांशु पटेल द्वारा विभिन्न बैंक, से निरंतर समन्वय स्थापित किया गया। टीम के त्वरित व प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप फ्रॉड की गई राशि से ₹ 85,440/- को होल्ड कराया गया तथा विधिक एवं तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उक्त राशि पीड़िता पुजा पुजारी के बैंक खाते में सुरक्षित रूप से रिफंड करा दी गई।
◆ पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने साइबर सेल टीम तथा सायबर हेल्प डेस्क लालबाग से आरक्षक दीपांशु पटेल के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें प्रकरण निराकरण हेतु उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी है।
आमजन हेतु साइबर सुरक्षा सलाह
1. किसी भी संदिग्ध ईमेल, लिंक, APK File या ऐप पर क्लिक न करें।
2. अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP, पासवर्ड या UPI PIN किसी भी व्यक्ति को न दें।
3. केवल आधिकारिक कस्टमर केयर नंबरों से ही संपर्क करें।
4.हाई रिटर्न इंवेस्टमेंट आफर- फोरेक्स ट्रेडिंग, क्रिप्टो ट्रेडिंग से सावधान रहें।
5.यदि कोई ऑनलाइन फ्रॉड हो जाए तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदिकी थाने/सायबर सेल पर शिकायत दर्ज कराये— First Hour is Golden Hour तुरंत शिकायत करने से रिकवरी राशि की संभावना बढ़ती है।
सतर्क रहें ! सावधान रहें ! सायबर सुरक्षित रहें !
◆.साइबर सेल जिला बुरहानपुर◆

Comments
Post a Comment