भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चे की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक आज संपन्न हुई- मनोज लधवे जी

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चे की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक आज संपन्न हुई- मनोज लधवे जी

निमाड प्रहरी-9977766399 

 भोपाल निमाड प्रहरी-   भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चे की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक आज संपन्न हुई. इस बैठक के संचालन का सुअवसर मुझे प्राप्त हुआ. बैठक मे प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव,


प्रदेश अध्यक्ष मान.श्री हेमंत जी खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी मान.श्री महेन्द्र सिंग जी एवं किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह जी चावड़ा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. बैठक को सम्बोधित करते हुए

श्री जयपाल सिंह जी चावड़ा ने बताया कि दि. 9 अप्रैल से सभी गेहूं उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी प्रारम्भ हो रहीं. अतः जिलों के भाजपा एवं किसान मोर्चे के पदाधिकारी प्रदेश भर के उपार्जन केंद्रों पर पहुँच कर किसान बंधुओ का स्वागत सत्कार करेंगे तथा पेम्पलेट एवं प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की किसान हितैषी योजनाओ की जानकारी किसान बंधुओ को देंगे. बैठक मे मार्गदर्शन देते हुए मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव ने कहा कि किसान मोर्चे के इस अभियान के साथ मध्यप्रदेश सरकार भी साथ पूर्ण ताकत से ख़डी है तथा इस कार्य मे शासन प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारीयों द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जाएगा. बैठक मे प्रदेश प्रभारी श्री महेन्द्र सिंग जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल ने किसान मोर्चे की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को आमजन तक पंहुचाने का जो अभियान किसान मोर्चा ने हाथ मे लिया है, वह अत्यंत सराहनीय है. बैठक मे भाजपा के समस्त संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी व जिलाध्यक्षो ने भाग लिया आभार प्रदर्शन प्रदेश महामंत्री श्री कप्तान सिंह जी ने किना           -संपादक अश्विनी कुमार नयन 

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई