जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खंडवा ने वितरित किया लाभांश

 जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खंडवा ने वितरित किया लाभांश

 निमाड प्रहरी-9977766399 

  खण्डवा निमाड़ प्रहरी   जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक खण्डवा निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।


बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आलोक यादव ने बताया कि


वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक को रूपये 797.05 लाख का शुद्ध लाभ हुआ है। बैंक की विगत वार्षिक साधारण सभा में बैंक के अंशधारकों को लाभांश वितरित करने का निर्णय लिया गया था, जिसके पालन में बैंक की ओर से सोमवार को किशोर कुमार सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की जमा अंश पूंजी 1762.41 लाख पर 1 प्रतिशत की दर से 17.62 लाख रूपये का लाभांश भुगतान करने हेतु चेक कलेक्टर खंडवा श्री ऋषव गुप्ता को सौंपा गया है। श्री यादव ने बताया कि इसके साथ ही सभी अंशधारी सहकारी संस्थाओं को बैंक द्वारा रूपये 84.91 लाख लाभांश दिया गया है। 

 बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आलोक यादव ने बताया कि बैंक द्वारा पहली बार अपने अंशधारी संस्थाओं को लाभांश वितरित किया गया है। बैंक ने जिले के किसानों को मध्यप्रदेश शासन की योजना के अनुरूप शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर रूपये 1527.20 लाख का कृषि ऋण वितरित किया है जो किसानों की समृद्धि में सहायक है। बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री यादव ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे इसी तरह अपना विश्वास बनायें रखें और वरिष्ठ नागरिकों हेतु बैंक की सर्वाधिक अमानत ब्याज दर 8.60 प्रतिशत का लाभ लेते हुये अपनी अमानते जिला सहकारी बैंक में जमा रखकर जिले के विकास में अपना योगदान दें।

*(फोटो संलग्न)*

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई