विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
निमाड़ प्रहरी- 9977766399
बुरहानपुर- निमाड प्रहरी- विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ए. डी. हिंदुजा हार्ट केयर हॉस्पिटल एवं स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में आमजन के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान अस्पताल की नर्स श्रीमती ज्योति पटेल द्वारा आए हुए लोगों का ईसीजी परीक्षण किया गया।
डॉ. सलीम अख्तर (एमबीबीएस) ने सामान्य रोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।श्री दिनेश पखIले ने शुगर जांच की, श्री पवन सकारिया ने ब्लड प्रेशर की जांच की तथा श्री राहुल कड़ोले ने तापमान जांच कर आगंतुकों को आगे की जांच हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
डॉ. अजीत वर्मा ने उपस्थित लोगों को व्यस्त दिनचर्या में भी स्वस्थ रहने के उपाय बताए। वहीं डॉ. जी. एल. हिंदुजा ने दैनिक जीवन में खान-पान से संबंधित आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी, खंडवा शाखा के प्रबंधक श्री संजय गुप्ता ने सभी अतिथियों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।



Comments
Post a Comment