भारत की सबसे ऊंची बालाजी भगवान की प्रतिमा देख आनंदित हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर

 दिव्य बालाजी नगर में हुआ विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत

भारत की सबसे ऊंची बालाजी भगवान की प्रतिमा देख आनंदित हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर 

 निमाड़ प्रहरी- 9977766399छैगांव माखन ---- प्रबंध -संपादक जगदीश मालपानी निमाड़ प्रहरी- न्यूज नेटवर्क मध्य प्रदेश 

खंडवा निमाड प्रहरी  छैगांव माखन में बालाजी ग्रुप द्वारा एक ऐतिहासिक धार्मिक गलियारे का निर्माण किया जा रहा है। यहाँ स्थापित होने वाली


भारत की सबसे ऊंची 81 फीट की बालाजी भगवान की भव्य प्रतिमा के कार्य का अवलोकन करने मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय नरेंद्र सिंह तोमर पहुँचे।

इस दौरान बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल एवं


बालाजी ग्रुप के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष का माल्यार्पण, शाल-श्रीफल और बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल ने विधानसभा अध्यक्ष को परियोजना की विस्तार से जानकारी देते


हुए बताया कि यह प्रतिमा भारत की सबसे ऊंची बालाजी भगवान की प्रतिमा होगी, जहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रतिमा में लिफ्ट की व्यवस्था होगी, जिसके माध्यम से ऊपर जाकर भगवान का दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया जा सकेगा।

 साथ ही मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने वाली मूर्तियां तिरुपति तिरुमला देवस्थानम (TTD) द्वारा प्रदान की गई हैं।जल्द ही विशाल प्रतिमा का अनावरण और मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

पर्यटन और व्यापार को लगेंगे पंख

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए  कहा कि

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, दादाजी महाराज और संत सिंगाजी महाराज के बाद अब खंडवा में 81 फीट की यह भव्य प्रतिमा धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयां देगी। इससे न केवल निमाड़ क्षेत्र में श्रद्धा का केंद्र बढ़ेगा, बल्कि व्यावसायिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने बालाजी ग्रुप के इस प्रयास को सराहते हुए आगामी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह, क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल, खंडवा विधायक कंचन तनवे सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे। रितेश गोयल जनपद अध्यक्ष महेंद्र सावनेर, भारत सिंह तंवर सहित बालाजी ग्रुप के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई