ब्रह्मपुर में श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन, 11 से 17 मई तक गूंजेगी भक्ति रसधारा

 ब्रह्मपुर में श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन, 11 से 17 मई तक गूंजेगी भक्ति रसधारा

निमाड प्रहरी- 9977766399

बुरहानपुर- - आयोजन समिति ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी

बुरहानपुर।  पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर ब्रह्मपुर में सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।


आयोजन में मालवा माटी के विख्यात कथा वाचक प्रवक्ता परम पूज्य श्री गोपालकृष्ण जी महाराज (उज्जैन) अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को कथा रसपान कराएंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

उक्त जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे श्री गणेश उ.मा. विद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री गणेश भागवत कथा समिति के अध्यक्ष जगदीश जी वाढे ने दी। उन्होंने बताया कि ज्ञानयज्ञ सप्ताह 11 मई से 17 मई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा। कथा स्थल श्री गणेश उ.मा.वि. प्रांगणब्रह्मपुर निर्धारित किया गया है। वहीं 11 मई सोमवार को सुबह 7 बजे बालाजी मंदिर महाजनपेठ से पोथी शोभायात्रा निकाली जाएगीजिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होगे।

आयोजन समिति ने धर्मप्रेमी एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित पहुंचकर कथा में सहभागिता करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। समिति का कहना है कि कथा के माध्यम से ज्ञानभक्ति और राष्ट्रप्रेम का दिव्य संगम श्रद्धालुओं को देखने मिलेगा।

विशेष बात यह रहेगी कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल “राष्ट्रधर्म भक्ति धारा” पर भी किया जाएगाजिससे दूर-दराज के श्रद्धालु भी कथा का लाभ ले सकेंगे।

आयोजन का संचालन श्री गणेश भागवत कथा समिति एवं समस्त कार्यकर्ता बंधुजिला बुरहानपुर द्वारा किया जा रहा है।

इस दौरान समिति सचिव गोपाल मुजाल्दादेवीदास विश्वकर्मानरेंद्र जाधवदिलीप इंगलेलक्ष्मण भलावीप्रशांत पाटिल संजय राउतअमर पाटिल राजेंद्र पाटिलदिलीप चावरेमुकेश पूर्वेनिलेश जूनागढेबनवारी मिटकरअजित परदेशी योगेश सोनवने सहित अन्य मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची