70 साल की उम्र में NEET परीक्षा देकर अशोक बहार ने ये साबित कर दिया कि सपनों की कोई expiry date नहीं होती!

 70 साल की उम्र में NEET परीक्षा देकर अशोक बहार ने ये साबित कर दिया कि सपनों की कोई expiry date नहीं होती!

निमाड़ प्रहरी- समाचार पत्र  

लखनऊ के रहने वाले अशोक बहार कभी एक खाद कंपनी में मार्केटिंग हेड रह चुके हैं। उन्होंने साल 2000 में ही स्वैच्छिक रिटायरमेंट ले लिया था, लेकिन उनके मन में एक सपना हमेशा अधूरा रह गया— डॉक्टर बनने का।

उनका यह सपना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था।

उनका पूरा परिवार मेडिकल फील्ड से जुड़ा है। उनकी पत्नी डॉ. मंजुल बहार एक गायनोलोजिस्ट हैं और अमेरिका में काम कर रही हैं, और परिवार में कई अन्य डॉक्टर भी हैं।

अशोक पिछले कई साल मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए अटेम्प कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी माँ चाहती थीं कि वो डॉक्टर बनें, क्योंकि उनके पिता डॉ राम लाल बाहर भी लखनऊ के एक वरिष्ठ चिकित्सक थे।

उन्हें दवाओं की अच्छी समझ है, लेकिन बिना डिग्री के वे लोगों का इलाज नहीं कर सकते। इसीलिए उन्होंने तय किया कि उम्र चाहे जो भी हो, वह डॉक्टर बनने की कोशिश ज़रूर करेंगे।

NEET जैसी परीक्षा, जिसमें लाखों युवा बैठते हैं, उसमें 57 साल की उम्र में शामिल होना सिर्फ हिम्मत नहीं, बल्कि एक साफ इरादा दिखाता है। यह साबित करता है कि सीखना और कुछ नया करना कभी बंद नहीं होना चाहिए।

उनका लक्ष्य सिर्फ करियर बनाना नहीं है, बल्कि लोगों की सेवा करना है।

अशोक बहार ने हमें सिखाया कि अगर कोई सपना सच में आपका है, तो वह कभी पुराना नहीं होता। जो आप दिल से चाहते हैं उसके लिए सही समय का इंतज़ार न करें, बस शुरुआत करें।


[NEET | Shan Se Senior | Inspiring | Never Give Up | Age Is Just A Number ]

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची