देवास जिले की 80 फिसदी पिछड़ी जाति का परिवार फिर भी गैस एजेंसी नहीं?

 देवास जिले की 80 फिसदी पिछड़ी जाति का परिवार फिर भी गैस एजेंसी नहीं?

छगनलाल गुप्ता की रिपोर्ट पीपलरावा-निमाड प्रहरी- मालवांचल-

निमाड प्रहरी-9977766399 

देवास निमाड़ प्रहरी- छगनलाल गुप्ता   जिले के अंतिम छोर पर दो जिले शाजापुर और सिहोर को जोड़ने वाली प्रमुख तहसील होकर यह


तहसील में पिछड़ी जातियों के साथ कंजर जाति के परिवार रहते हैं।‌शासन कंजर जाति को मुख्य धारा पर लाने और उनके विकास को लेकर दुनिया भर की योजना की बात करता रहा है पर क्या परिवार की मूलभूत सुविधाओं के प्रति उतना जागरूक भी है इसका उत्तर जिला कलेक्टर को देना चाहिए कल तक बदनाम लूटपाट चोरी में रहे परिवार अव सुकून का जीवन यापन करने की ओर अग्रसर है तो उनकी मानवीय सुविधाओं का ख्याल भी सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। इसके बाद यहां तहसील बने एक अरसा बीत चुका है जिस मान से इस तहसील का विकास होना चाहिए था उसकी

अपेक्षा सून्य है। इस तहसील में अस्सी फीसदी जनसंख्या पिछड़ी जातियों से है। धाकड़,कूलमी, पाटीदार, जैसै समाज के कुछ परिवार इसमें अपना व्यवहार व्यापार करते हैं किन्तु इतने सम्पन्न भी नहीं है कम शिक्षा के कारण आजादी के इतने वर्ष बाद भी इस तहसील का मानस राजनीतिक तौर पर जिला या राज्य स्तर पर नहीं रहा कुछ स्वार्थवश राजनीतिक दलों ने मोहरा बनाकर अपना उल्लू जरूर सिद्ध करने के उदाहरण है किन्तु अपने क्षैत्र के विकास की इबारत नहीं लिख सके वहीं अभी तक ऐसा कोई जिला कलेक्टर आया जिसने गंभीरता के साथ जिले की इस तहसील की मूलभूत सुविधाओं को लेकर कोई अक्षर कागजों पर अंकित किया हो हर बार उचित प्रतिनिधित्व और शिक्षा के अभाव का डंक लगता रहा । यह तहसील कंजर बाहुल्य क्षेत्र होने से दुनिया भर की पुलिस डेरा डालकर प्रताड़ित करती रहती है। जब इंसान के पिस रोजी रोजगार का साधन नहीं उनके परिवार की मूलभूत सुविधाओं का पता नहीं तो आखिर यही रास्ता रहता है गैरकानूनी तरीके से अपने परिवार का भरण पोषण करना जान की जोखिम पुलिस का साया हर क्षण इनका पीछा करता है कुछ अच्छा करने की सोच बनती है तो सरकार और जनप्रतिनिधि का साथ नहीं मिलता है क्या जिला कलेक्टर इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर मूलभूत सुविधाओं के साथ तत्काल गैस एजेंसी खोलने के निर्देश देंगे?

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची