कंचन सलूजा पंजाबी महिला समिति की नई अध्यक्ष नियुक्त, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं।

 कंचन सलूजा पंजाबी महिला समिति की नई अध्यक्ष नियुक्त, समाजजनों ने दी शुभकामनाएं।

निमाड़ प्रहरी- 9977766399

बुरहानपुर। शहर की निजी होटल में पंजाबी महिला समिति, बुरहानपुर की वार्षिक सभा का आयोजन उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर


श्रीमती कंचन सलूजा ने समिति की नई अध्यक्षा के रूप में शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती डिंपल कीर को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया और वह भविष्य में समिति का मार्गदर्शन करती रहेगी , सभा में समिति का विस्तार करते हुए नए सदस्यों को भी शामिल किया गया, जिनका सभी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। समिति की नई कार्यकारिणी में श्रीमती पम्मी बिंद्रा को सचिव (सेक्रेटरी) नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लिया तथा स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी सदस्यों ने समिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की , इस अवसर पर बिन्नी मल्होत्रा ,रानी अरोड़ा, सुखविंदर सलूजा, नरेंद्र कौर सलूजा, इशा, lamba ,sunpreet lamba वर्षा बत्रा ,उमा बत्रा, हरप्रीत कौर चंडोक हिमांशी अरोड़ा ,सोनिया चोपड़ा, रितु बत्रा ,गौरी बत्रा ,संजना शाह, रेनू कपूर ,शारदा परमार, रितु किर, खुशबू अरोरा ,शिल्पी बत्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची