श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए हम नहीं दिगंबर, श्वेतांबर, तेरापंथी, स्थानकवासी हम जैनी अपना धर्म जैन हम एक पंथ के अनुयाई

 श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए.....!

हम नहीं दिगंबर, श्वेतांबर, तेरापंथी, स्थानकवासी हम जैनी अपना धर्म  जैन हम एक पंथ के अनुयाई

निमाड प्रहरी-9977766399 

बुरहानपुर- निमाड प्रहरी-   समाजसेवी श्री महावीर पहाड़िया का 10 मई को निधन धार्मिक,शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े पार्श्व ज्योति मंच एवं दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ संरक्षक समाजसेवी, दानवीर


श्रीमान् महावीर प्रसाद जी जैन पहाड़िया का मध्य रात्रि में णमोकार मन्त्र जाप करते हुए 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

सचमुच भगवान महावीर की तरह तो नहीं परंतु उनके विचारों और संस्कारों पर चलने वाले थे, सबके महावीर भैया, पहाड़िया सरनेम किसी के चलते पहाड़ की तरह ऊंची विचारधारा रखने वाले सब का हिट सबका भला सोचने वाले थे पहाड़िया जी।

यदि देखा जाए तो यह केवल जैन समाज बल्कि संपूर्ण मानव समाज की अपूरणीय क्षति है। ताप्ती नदी किनारे सतियारा घाट पर उनके सुपुत्र ने णमोकार मंत्र ध्वनि के बीच मुखाग्नि दी।  

स्व, श्री महावीर प्रसाद जैन पहाड़िया पावरलूम वस्त्र व्यवसायी थे.उन्होंने जीवित रहते हुए मुक्त हस्त से निस्वार्थ भाव से आर्थिक रूप से कमजोर सैकडों  विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु तथा परिस्थिति वश यदि किसी को इलाज हेतु अथवा दवाइयां के लिए सहयोग की आवश्यकता पड़ती थी तो अपनी संकोच भाव से निस्वार्थ उनका सहयोग प्रदान करते थे। यही नहीं संपूर्ण भारत में संचालित अनेक विद्यालयों एवं तीर्थों की सुरक्षा के संरक्षण के लिए भी वह प्रतिवर्ष अनुदान देते थे। बदलते इस दौर में बहुत ही गर्व की बात है किआपके परिवार में तीन पीढियां एक साथ रहती हैं. सभी संस्कारी, धार्मिक एवं समाज हित में संलग्न रहते हैं, यह गौरव की बात है। दुख में। सहभागि निमाड प्रहरी न्यूज नेटवर्क -मध्य प्रदेश 

[ त्रिलोक जैन ]

संपादक निमाड प्रहरी-9977766399 Email -nimadprahari2012@gmail 

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची