स्व श्रीमती सूरजीदेवी लखोटिया का यह नेत्रदान केवल एक दान नहीं, बल्कि ऐसा अमूल्य उपहार है, जिससे किसी जरूरतमंद के जीवन में पुनः प्रकाश आ सकेगा।

नेत्रदान – अमर सेवा, अनंत प्रकाश

स्व श्रीमती सूरजीदेवी लखोटिया का यह नेत्रदान केवल एक दान नहीं, बल्कि ऐसा अमूल्य उपहार है, जिससे किसी जरूरतमंद के जीवन में पुनः प्रकाश आ सकेगा।

निमाड़ प्रहरी- 9977766399

बुरहानपुर, 4 मई 2026।स्व श्रीमती सूरजीदेवी गणेश मल जी लखोटिया का दिनांक 4 मई को ग्रीन पार्क स्थित निवास पर देहावसान हो गया। वे श्री भगवतीप्रसादजी, श्री राजेन्द्रकुमारजी, श्री बिहारीलाल जी, श्री सुरेशजी एवं श्री पवनकुमार जी की माताजी थीं।

उनके निधन उपरांत परिजनों द्वारा लिया गया नेत्रदान का निर्णय मानवता के प्रति एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।

स्व श्रीमती सूरजीदेवी लखोटिया का यह नेत्रदान केवल एक दान नहीं, बल्कि ऐसा अमूल्य उपहार है, जिससे किसी जरूरतमंद के जीवन में पुनः प्रकाश आ सकेगा।

यह पुण्य कार्य रोटरी क्लब के माध्यम से एवं बोरले हॉस्पिटल के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सेवा कार्य में रोटरी आई प्रोजेक्ट के चेयरमैन श्री जयप्रकाश लखोटिया एवं को-चेयरमैन श्री अमर पोहानी का विशेष योगदान सराहनीय रहा।

रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि, “जीवन समाप्त हो सकता है, परंतु सेवा और दान कभी समाप्त नहीं होते।” वहीं क्लब सचिव श्री प्रिंस सेठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 में रोटरी क्लब के माध्यम से अब तक 11 नेत्रदान हो चुके हैं, जिनसे 22 लोगों के जीवन में उजाला लौटा है।

रोटरी क्लब ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को इस महान निर्णय के लिए शक्ति एवं गौरव प्रदान करें।

🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची