➖ सांसद पाटिल के प्रयास से एक और अमृत भारत खंडवा को मिली।

 ➖ सांसद पाटिल के प्रयास से एक और अमृत भारत खंडवा को मिली।

➖पुणे दानापुर साप्ताहिक खंडवा रुकेगी।

➖ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री से मुलाकात में मांग पत्र दिया था।

➖ खंडवा को जल्द ही एक और नई अमृत भारत ट्रेन मिलेगी। यह पुणे से दानापुर के बीच साप्ताहिक चलेगी। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पिछले माह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की थी यह ट्रेन चलने की संभावना को देखते हुए इसका खंडवा स्टेशन पर भी स्टॉपेज देने की मांग का पत्र सौंपा था।

मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी और सुनील जैन ने बताया रेलवे द्वारा वर्तमान में पुणे दानापुर के बीच ट्रेन संख्या 01449/50 स्पेशल किराया ट्रेन चलाई जा रही है। इस स्पेशल ट्रेन का खंडवा स्टॉपेज नहीं दिया गया है इस ट्रेन को स्थाई चलाने की जानकारी मिलने पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने लोक सभा सदन के रेल मंत्री के कक्ष में अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस ट्रेन को स्थाई होने पर खंडवा स्टेशन पर भी स्टॉपेज देने की मांग उनके समक्ष रखी।

मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि हाल ही में रेल बोर्ड द्वारा इस ट्रेन को अमृत भारत रैक से चलाने का परिपत्र जारी किया गया है। अब यह ट्रेन पुणे दानापुर साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन का  11431/11432 नंबर से चलेगी। रेलवे इसकी शुरुआत जल्द ही करेंगा ।  ट्रेन संख्या 11431 पुणे से दोपहर 3.50 बजे प्रति शनिवार को निकलकर खंडवा रात्रि में 4 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 11432 दानापुर से प्रति सोमवार रात्रि में  3.30 बजे निकलकर इसी दिन रात 10.55 बजे खंडवा आएगी तथा अगले दिन सुबह 11 बजे पुणे पहुंचेगी।

स्टॉपेज :

दौंड कोर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छीओक्की, प.दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा दानापुर।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची