प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर आयोजन को लेकर हुवा मेधा मंथन, अतुलनीय विकास कार्यो से कराएगें जनता जनार्दन को अवगत
भारतीय जनता पार्टी की जिला मासीक बैठक सम्पन्न
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर आयोजन को लेकर हुवा मेधा मंथन, अतुलनीय विकास कार्यो से कराएगें जनता जनार्दन को अवगत
निमाड़ प्रहरी 9977766399
बुरहानपुर । निमाड़ प्रहरी बुरहानपुर जिला भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों ओर भाजपा शाशित केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की 12 वर्ष पूर्ण होने को लेकर भाजपा की मासिक जिला बैठक राजस्थानी भवन बुरहानपुर में संपन्न हुई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के निमाड़ संभाग के प्रभारी
श्री सुरेंद्र जी शर्मा ,जिला प्रभारी श्री श्रीजी जी भट्ट , भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज जी माने ,महामंत्री सर्व श्री चिंतामन जी महाजन , ईश्वर जी चौहान ,
संजय जी जाधव,प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 साल बेमिसाल आयोजन को लेकर जिला टोली प्रभारी बलराज जी नावानी ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पावरलुम फेडरेशन अध्यक्ष जयंती नवलखे उपस्थित थे ।
बैठक को संबोधित करते हुवे निमाड संभाग प्रभारी श्री सुरेन्द्र जी शर्मा ने प्रतिमाह होने
वाली संगठन बैठक , देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी के 10 जुन 2026 को होने वाले भारत के सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने के रिकार्ड को लेकर 5 जुन से 21 जुन तक होने वाले कार्यक्रम पर 5 जुन विश्व पर्यावरण दिवस का फीडबेग लिया ,
वही 21 जुन तक होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुवे किए जा सकने वाले नवाचार पर उपयुक्त सुझाव भी दिए। आपेन प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल की योजनाओं पर जानकारी उपस्थित भाजपा पदाधिकारीयों से चाही तो योजनाओं को बताने की होड कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों में लग गयी। धारा 370, राम मंदिर,ट्रीपल तलाक, नक्सलवाद एवं आतंकवाद पर प्रहार, कोरोना काल की वेक्सिन,स्वच्छ शौचालय, उज्वला योजना, सुर्य धर योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधी, युपीआई खाते, जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,मुद्रा लोन, बेटी बचाओं ,बेटी पढाओं जैसी असंख्य योजनाओं का खाका मनमष्तिष्क पर उतर आया। आपने बुथ लेबल तक इसे पुहचाने,जन-जन तक पहुचाने , विरोधीयों तक पहुचाने की बात की।
जिला प्रभारी श्री क्षितिज जी भटट ने अपने ओजस्वी संबोधन में संगठन के कामकाज, मन की बात कार्यक्रम को बुथ लेबल तक पहुचाने, टीमवर्क के आधार पर भाजपा की रीती नीती को जन -जन तक पहुचाने की बात कही। आपेन विश्वास व्यक्त् किया कि जिले का भाजपा कार्यकर्ता मेहनती होकर हर लक्ष्य को हासील करने का सामर्थ रखता है। आपने कहा कि ऐसे ही काम करते करते हम चुनाव तक पहुच जाएगें, और विश्वास है कि पुनरू भाजपा सत्तासीन होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ने प्रतिमाह होने वाली बैठक जिला,मंडल,शक्ति केन्द्र,बुथ लेबल पर विस्तार से चर्चा की। आपने जिला,मंडल सहित अपेक्षित पदाधिकारीयों की वन टु वन उपस्थिति संबधी जानकारी प्राप्त कर अनुपस्थितो को निरंतर उपस्थित रहने की आवश्यकता बताई। उन्होने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के कार्यकाल और उसकी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुवे 5 जुन से 12 जुन तक आयोजीत होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुवे नवाचार के साथ सफलता पूर्वक सफल होने का विश्वास दिलाया।
जिला टोली प्रभारी श्री बलराज जी नावानी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी के 12 साल बेमिसाल को लेकर कार्यक्रम के आयोजन पर बनाई गयी समितियों की जानकारी एवं उनके कार्य,आयोजन को लेकर नवाचार एवं बैठक के सुझाव को शामील करने की बात कही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री ईश्वा चौहान द्वारा आभार जिला महांमत्री संजय जाधव ने माना।
उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मिउिया प्रभारी मुकेश पुर्वे ने देते हुवे बताया कि इस दौरान शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी ,बुरहानपुर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी प्रदीप पाटील,खकनार जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती आरती निलेश चौकसे ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयश्री ज्ञानेश्वर पाटिल,पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप भाई श्रॉफ , पूर्व महापौर द्वय अतुल भाई पटेल,अनिल भोसले , नेपानगर नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष मधु चौहान, महिला नेत्री उमा जी कपूर ,करुणा भट्ट, दीपक जी अग्रवाल, किशोर भाई शाह, अल्पसंख्यक मोर्चा के अधिवक्ता शाकिर साहब,मंडल अध्यक्ष सर्वश्री आकाश राखोंडे, अक्षय मोरे,अमोल भगत, चिन्टु राठोर, क्षितिज महाजन, दिनकर महाजन, जिला मंत्री सुधा चौकसे, अर्चना पाटिल,प्रभाकर जी चौधरी, दुर्गेश शर्मा, नरहरी दीक्षित,संभाजी सगरे ,रुद्रेश्वर एंडोल, विपुल कानूगो,सुनिल वाद्ये,प्रदीप कसेरा,विक्रमसिह चौहान, प्रशांत पाटील, रवि गावडे, नेपा नगर से मनोज माहेश्वरी सहित जिले के मंडल अध्यक्ष , महामंत्री, अपेक्षित जनप्रतिनिधी एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव. क्षितिज जी भटट
लोकमान्य तिलक मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न
बुरहानपुर। लोकमान्य तिलक मंडल की मासिक बैठक शनिवार को मंसाराम मंदिर प्रतापपुरा बुरहानपुर में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी क्षितिज भट्ट जी ने की,कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में बढ़.चढ़कर भाग लेने और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वान किया गया। बैठक में विभिन्न विषयों पर सुझाव लिए गए तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने की रणनीति पर जोर दिया गया। साथ ही एक पौधा भी लगाया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर श्री मनोज माने जी एभाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी श्री ईश्वर चौहान ,मंडल अध्यक्ष अक्षय मोरे,जिला कार्यालय प्रभारी विपुल कानूनगो , युवा मोर्चा महामंत्री भारत रावल , समस्त पार्षदगण , मंडल पदाधिकारी बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुकेश गुलाबचंन्द पुर्वे
जिला मिडिया प्रभारी , बुरहानपुर
-------------------------------------------




Comments
Post a Comment