बाल कल्याण समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों का 13 दिवसीय आवासीय इंडक्शन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न
बाल कल्याण को मजबूत बनाने के लिए सीडब्ल्यूसी का राष्ट्रीय प्रशिक्षण संपन्न
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत
बाल कल्याण समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों का 13 दिवसीय आवासीय इंडक्शन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न
निमाड प्रहरी 9977766399
बुरहानुपर निमाड प्रहरी कार्यरत स्वायत्त संस्था सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास द्वारा आर सी वीपी नरोना प्रशासन एवं प्रबंधकीय एकेडमी,
भोपाल में एक से 13 जून, 2026 तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुरहानपुर के अतिरिक्त अन्य 18 जिलों के बाल कल्याण समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों का 13 दिवसीय आवासीय इंडक्शन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञों ने किशोर न्याय बालकों की देखभाल एवं संरक्षण अधिनियम, 2015 बाल अधिकार संरक्षण तंत्र बालकों का पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना प्रक्रियाओं तथा बाल जिम्मेदारियों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बाल संरक्षण एवं मातृ शक्ति बालिका का गृह एसओएस चिल्ड्रन विलेज तथा ओपन शेल्टर होम का भ्रमण एवं अध्ययन भी कराया गया। पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन डॉ नवेदा खातून, डिप्टी डायरेक्टर एसपी एनआई डब्ल्यूसीडी,
नई दिल्ली के नेतृत्व में किया गया बुरहानपुर जिले से समिति अध्यक्ष श्रीमती विजया सिंह चौहान( रघुवंशी) एवं सदस्य संदीप शर्मा ने कार्यक्रम में सहभागिता की ज्ञात हो कि इससे पूर्व समिति के अन्य सदस्य श्रीमती मेधा भिड़े, सीमा असीम पाटिल एवं मोहन पवार भी उक्त 13 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य 18 वर्ष से कम आयु के देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले सीएनसीपी
नाबालिग बच्चों की शिक्षा एवं कौशल विकास के द्वारा आत्मनिर्भर बनाकर समाज के मुख्य धारा में लाने हेतु प्रयास करना एवं उनका पुनर्वास करना होता है। इस प्रयोजन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत ज्ञानवर्धक रहा।


Comments
Post a Comment