मलेरिया जागरुकता रथ" को कलेक्टर श्री गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 मलेरिया जागरुकता रथ" को कलेक्टर श्री गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 निमाड़ प्रहरी- 9977766399

 खण्डवा 1 जून, 2026 - राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जून माह को मलेरिया माह के रुप में मनाया जा रहा है।


मलेरिया माह के दौरान मलेरिया एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों डेंगू, चिकुनगुनिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जनजागरुकता गतिविधियां की जायेगी। सोमवार 1 जून को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने मलेरिया जागरुकता रथ को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुनासा श्री पंकज वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ.अनिरुद्ध कौशल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी उपस्थित थें।  

 जिला मलेरिया अधिकारी श्री करण सिंह भूरिया ने बताया कि 1 से 30 जून तक मलेरिया माह के अंतर्गत यह जनजागरुकता रथ जिलें के विभिन्न ग्रामों में जाकर मलेरिया रोग से बचाव के संबंध में ग्रामीणजनों को जागरुक करेगा। उन्होने कहा कि बरसात के बाद लम्बे अंतराल के कारण मच्छरजन्य परिस्थितियॉ उत्पन्न हो जाती है। जून माह में बरसात का मौसम शुरु हो जाता है। बरसात पूर्व लोगों को अपने घरों व आस-पास के स्थानों में बरसात का पानी न ठहरें इसलिए गड्डे का मिट्टी से भराव करें, टूटे-फूटे बर्तनों, सीमेंट की टंकिया, कबाड, टायर आदि में पानी जमा न होने दें, शरीर के अंगों को भी अधिकाधिक ढक कर रखे और पूरे आस्तीन के कपड़े पहने जिससे मच्छरों से बचा जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

सावन की फुहार और भक्ति की बहार माहेश्वरी धर्मशाला में मनाया .राधा कृष्ण का झूलन उत्सव का त्यौहार ।