मेरा युवा भारत,खंडवा की साइकिल रैली में गूंजा संदेश – “साइकिल की ओर बढ़ेगा खंडवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ेगा खंडवा”
मेरा युवा भारत,खंडवा की साइकिल रैली में गूंजा संदेश – “साइकिल की ओर बढ़ेगा खंडवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ेगा खंडवा”
निमाड प्रहरी 9977766399
मेरा युवा भारत,खंडवा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार) द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला युवा अधिकारी सुश्री पल्लवी दुबे एवं उनकी टीम के नेतृत्व में
“साइकिल की ओर बढ़ेगा खंडवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ेगा खंडवा” थीम पर भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को खंडवा साइकिल क्लब के संचालक श्री आलोक सेठी एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।रैली का शुभारंभ श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री आलोक सेठी, जिला खेल अधिकारी श्री रूप सिंह कालेश, श्री अनिल पाटिल एवं
श्रीमती हेमलता पालीवाल जी का स्वागत संविधान की प्रस्तावना देकर किया गया। रैली को श्रीमती हेमलता पालीवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
लगभग 3 किलोमीटर की यह जागरूकता रैली गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से प्रारंभ होकर जेल रोड, माता चौक, इंदिरा चौक एवं टैगोर पार्क होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंची। रैली में युवाओं, विद्यार्थियों एवं साइकिल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत का संदेश दिया। इस अवसर पर खंडवा के प्रसिद्ध साइकिल प्रेरक एवं साइक्लिंग आइकन श्री आलोक सेठी ने युवाओं को नियमित साइकिल चलाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सतत जीवन का माध्यम है।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए ईंधन की खपत कम करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा फिट इंडिया के संदेश से भी अवगत कराया गया। वक्ताओं ने साइकिल के उपयोग को प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य संवर्धन एवं ऊर्जा संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला खेल अधिकारी श्री रूप सिंह कालेश एवं उनकी टीम के सदस्य श्री अनिल पाटिल, राधिका गंगराड़े, श्री प्रकाश मुजाल्दे एवं श्री सुनील मोरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रैली के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों को MY Bharat द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने स्वस्थ, पर्यावरण-अनुकूल एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संकल्प लेते हुए साइकिल उपयोग को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया।


Comments
Post a Comment