केंद्रीय कार्यकारिणी समिति द्वारा "केंद्रीय स्वास्थ्य सहायता योजना" की स्थापना का निर्णय लिया गया है।

 केंद्रीय स्वास्थ्य सहायता योजना-2025 - 27

केंद्रीय कार्यकारिणी समिति द्वारा "केंद्रीय स्वास्थ्य सहायता योजना" की स्थापना का निर्णय लिया गया है।

निमाड़ प्रहरी 9977766399

महेश नवमी के पावन एवं मंगलमय अवसर पर समस्त समाज बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। 

जय महेश ,

समाज उत्सव मनाने के साथ साथ,  सुख-दुःख में एक-दूसरे का संबल बनने में भी साथ साथ है। इसी भावना को साकार करते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी समिति द्वारा "केंद्रीय स्वास्थ्य सहायता योजना" की स्थापना का निर्णय लिया गया है।

इस कोष का उद्देश्य हमारे समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी, आकस्मिक दुर्घटना अथवा अन्य आपातकालीन स्वास्थ्य परिस्थितियों में त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

जब भी किसी समाज बंधु के परिवार में ऐसी विषम परिस्थिति उत्पन्न होगी और सहायता हेतु निवेदन प्राप्त होगा, तब समाजजन अपनी श्रद्धा एवं सामर्थ्य के अनुसार ₹50 से ₹100 अथवा उससे अधिक की स्वैच्छिक राशि सीधे संबंधित पीड़ित/रोगी के खाते में जमा कर सकेंगे।

छोटा-सा सहयोग भी किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकता है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस पुनीत अभियान में सहभागी बने, तो संकट की घड़ी में कोई भी समाज बंधु स्वयं को अकेला महसूस नहीं करेगा।

आइए, महेश नवमी के इस शुभ अवसर पर सेवा, सहयोग एवं सामाजिक एकता का संकल्प लें और "हम है माहेश्वरी – हमारा परिवार" की भावना को और अधिक सशक्त बनाएं।

 आपका छोटा सहयोग किसी के जीवन में आशा की नई किरण बन सकता है। 

केंद्रीय कार्यकारिणी समिति

 परिणाम स्वर्ण जयंती वर्ष 2025-27

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

सावन की फुहार और भक्ति की बहार माहेश्वरी धर्मशाला में मनाया .राधा कृष्ण का झूलन उत्सव का त्यौहार ।